उत्तराखंड : कांग्रेस के ये कद्दावर नेता थाम सकते है भाजपा का दामन!

देहरादून l 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को झटका लग रहा है। दिग्गजों का पार्टी छोड़ने और दल बदलने का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच बड़ी खबर कांग्रेस से है। जी हां खबर है कि कांग्रेस को बहुत जल्द बड़ा झटका लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस का ये दिग्गज नेता पार्टी के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की जिनके जल्द भाजपा का दामन थामने की खबर है। इससे सियासी भूचाल आ गया है। हालांकि इस मामले पर सवाल करने पर दोनों पार्टियां मौन है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सूत्र प्रधानमंत्री मोदी के 4 दिसंबर को दून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेताओं के शामिल होने के संकेत दे रहे हैं। बीते दिनों किशोर उपाध्याय पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि पार्टी ने उनकी अनदेखी की है। उन्होंने कई साल कांग्रेस की सेवा की लेकिन उनकी अनदेखी की गई। कहा जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं।

हालांकि संपर्क कर इस मामले पर सवाल करने पर किशोर ने सीधे तौर पर न इसका खंडन किया और न ही समर्थन। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड को लेकर अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं। उधर, भाजपा संगठन भी इस पर सीधी टिप्पणी से बच रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के चार दिसंबर को दून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *