Tuesday, May 13, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home लाइफस्टाइल

शरीर में दिखने वाले ये लक्ष्ण देते हैं कैंसर का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/07/24
in लाइफस्टाइल, समाचार
शरीर में दिखने वाले ये लक्ष्ण देते हैं कैंसर का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसका सही समय पर इलाज न होने पर जान भी जा सकती है। इस बीमारी की सबसे बड़ी समस्या ये है कि शुरुआती दौर पर इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है या चलता भी है तो इसके लक्षण कई और बीमारियों से मिलते-जुलते होते हैं। यही वजह है कि लोग इसके लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं और जब तक उन्हें लक्षणों का पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं।

वेट लॉस

अगर आपका वजन बिना किसी कारण तेजी से कम हो रहा है तो ये कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में कैंसर सेल्स का उत्पादन हो रहा होता है जिसके लिए उन्हें एनर्जी चाहिए होती है तो जब सेल्स आपके शरीर से एनर्जी लेते हैं तो आपका वेट तेजी से घटने लगता है।

थकान

हमेशा थकान महसूस करना भी कैंसर का एक संकेत हो सकता है। कैंसर में आपको आराम करने के बाद भी थका हुआ महसूस होता है इतना ही नहीं इसमें सभी टेस्ट भी नार्मल आते हैं।

शरीर में दर्द

शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द होना भी कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ये दर्द नार्मल पेन किलर खाने से कम नहीं होता है।

स्किन और मस्सों में बदलाव

अगर आपको आपकी स्किन या शरीर में मौजूद मस्सों में कुछ बदलाव दिख रहे हैं तो भी ये एक संकेत हो सकता है। मस्सों के रंग या साइज में बदलाव होना स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।

बार-बार पेशाब आना

कैंसर में बार-बार पेशाब आने लगती है। कई बार तो आपको सिर्फ लगता है कि आपको पेशाब आ रही है लेकिन जब आप करने जाते हैं तो आपको खुल के पेशाब नहीं होती है। ये भी कैंसर का संकेत हो सकता है।

पाचन तंत्र में समस्या

अगर आपको कब्ज, डायरिया जैसी समस्याएं हो रही हैं और साथ में आपको पेटदर्द भी हो रहा है, तो ये कोलन या रेक्टल कैंसर का संकेत है। इसके अलावा इसके कुछ और संकेत भी हैं जैसे भूख न लगना, कमजोरी होना और वजन घटना।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.