Tuesday, May 20, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home मुख्य खबर

‘तीसरे उम्मीदवार’ बढ़ा रहे NDA-महागठबंधन की टेंशन!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/04/24
in मुख्य खबर, राजनीति, राज्य
‘तीसरे उम्मीदवार’ बढ़ा रहे NDA-महागठबंधन की टेंशन!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पटना: बिहार में पिछले (2019) लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों ने एक से लेकर 27 प्रतिशत तक वोट हासिल किया था। किसी भी चुनाव में तीसरा मजबूत उम्मीदवार वहां के परिणाम को प्रभावित कर सकता है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कई सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई के आसार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे की दमदार मौजूदगी क्या रंग दिखाती है।

वर्ष 2019 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रह कर सबसे अधिक वोट किशनगंज में एआईएमआईएम के उम्मीदवार अख्तरूल ईमान को मिले थे जो करीब 27 प्रतिशत थे। यही कारण था कि 33.32 प्रतिशत वोट लाकर कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद जावेद यहां से विजयी हुए थे। वहीं, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट में पिछली बार बसपा के उम्मीदवार महज 1.30 प्रतिशत वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। राजद के प्रत्याशी तनवीर हसन बेगूसराय में 16.17 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। यहां दूसरे स्थान पर सीपीआई के कन्हैया कुमार थे, जिन्हें 22 प्रतिशत वोट मिले थे। विजयी उम्मीदवार भाजपा के गिरिराज सिंह को 56.48 प्रतिशत वोट मिले थे।

पिछली बार मधुबनी में कांग्रेस के बागी तथा निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. शकील अहमद को 13.65 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। यहां पर दूसरे स्थान पर रहे वीआईपी के बद्री प्रसाद पूर्वे को शकील अहमद से मात्र एक प्रतिशत अधिक वोट मिले थे। बांका में तीसरे स्थान पर रही निर्दलीय उम्मीदवार पुतुल कुमारी को 10.62 प्रतिशत वोट मिले थे। मधेपुरा में जाप उम्मीदवार पप्पू यादव 8.51 प्रतिशत वोट लाये थे। खगड़िया में निर्दलीय उम्मीदवार प्रियदर्शी दिनकर को 5.36 प्रतिशत वोट मिले थे। बक्सर में बसपा उम्मीदवार ने 8.13 प्रतिशत वोट लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। सासाराम में बसपा उम्मीदवार 8.86 प्रतिशत वोट लाकर तीसरे स्थान पर थे। बसपा के उम्मीदवार को वाल्मीकिनगर में भी 6.1 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, सीवान में माले उम्मीदवार को 7.58 प्रतिशत मत मिले थे।

कई सीटों पर तीसरे उम्मीदवार मजबूती से ताल ठोके हुए हैं। इसने मुख्य घटकदलों के प्रत्याशियों को चिंता में डाल रखा है। सबसे पहला नाम पूर्णिया और सीवान का आता है। पूर्णिया में पप्पू यादव निर्दलीय मैदान में उतरे हैं और उनकी उपस्थिति यहां की लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है। वहीं, सीवान में राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। यहां से राजद के अवध बिहारी चौधरी और जदयू की विजया लक्ष्मी के बीच हिना शहाब की भी खूब चर्चा है। नवादा में राजद के बागी विनोद यादव निर्दलीय मैदान में हैं। काराकाट में भोजपुरी फिल्म के हीरो पवन सिंह चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इसी प्रकार निर्दलीय सच्चिदानंद महाराजगंज से चुनाव लड़ने का ऐलान किये हुए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.