Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

टी20 मैच में इस देश ने बना दिए 314 रन, युवराज-रोहित के रिकॉर्ड भी टूटे

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/09/23
in खेल संसार
टी20 मैच में इस देश ने बना दिए 314 रन, युवराज-रोहित के रिकॉर्ड भी टूटे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नेपाल की पुरुष टीम ने बुधवार को मंगोलिया के खिलाफ एशियाई खेलों के ग्रुप मैच के दौरान इतिहास रच दिया। हांगझोऊ में पुरुष क्रिकेट के शुरुआती मैच में ही नेपाल ने टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोमवार को महिला क्रिकेट में भारत के स्वर्ण पदक जीतने के बाद, पुरुषों की स्पर्धा के पहले ही मैच में विश्व रिकॉर्ड बन गया। नेपाल ने 20 ओवरों में 314/3 का अविश्वसनीय स्कोर बनाया और टी20 क्रिकेट में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि एशियाई खेलों के मैचों को अंतरराष्ट्रीय टी20 का दर्जा दिया जाएगा।

इसके अलावा, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। युवराज ने 2007 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक लगाया था। इसी पारी में उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वहीं, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ नौ गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 10 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें से 48 रन छक्कों से आए।

कुशाल मल्ला ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज टी20 शतक बनाया। उन्होंने केवल 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जबकि रोहित और मिलर ने 35 गेंद में शतक लगाया था। मल्ला ने आठ चौके और 12 छक्के लगाए और सिर्फ 50 गेंदों पर 137 रन बनाकर नाबाद रहे।

नेपाल ने हांगझोऊ में झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रिकेट फील्ड में अपनी पारी की धीमी शुरुआत की थी, जिसमें दोनों सलामी बल्लेबाज 100 से कम स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। इसके बाद, मल्ला ने कप्तान रोहित पौडेल (27 गेंदों में 61 रन) के साथ 193 रन की साझेदारी करके पारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद दीपेंद्र ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

क्वार्टर फाइनल में शामिल होगा भारत

एशियाई खेलों में पुरुषों की प्रतियोगिता के पहले दौर में तीन टीमों के तीन समूह हैं। प्रत्येक समूह से शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जहां भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसी टीमें टूर्नामेंट में शामिल होंगी। भारत का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे टीम का हिस्सा थे और पहले दो मैचों में खेले थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .