यह है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, जिसको चलाने में एक-दो नहीं कई इंजन लगते हैं

नई दिल्ली : आपने कई बार अलग-अलग ट्रेनों का सफर किया होगा. दरअसल, भारतीय लोगों को एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए ट्रेन सबसे सस्ता और बढ़िया सफर लगता है. एक ट्रेन में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कोच तय किए जाते हैं और इन कोच की वजह से ट्रेन काफी लंबी होती है. मगर कुछ ट्रेन तो ऐसी हैं, जिन्हें खींचने के लिए कई इंजन की जरुरत होती है. भारत की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है तो आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

दरअसल, यह वो ट्रेन है, जिन्हें खींचने के लिए चार से पांच इंजन लगते हैं. सोचिए वह ट्रेन कितनी लंबी और मजबूत होगी जिसे खींचने के लिए 4-5 इंजनों का इस्तेमाल किया जाता है तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब तलाशते हैं और बताते हैं कि भारत की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है.

1. शेषनाग ट्रेन
शेषनाग ट्रेन उन ट्रेनों में से है जो भारत की सबसे लंबी ट्रेन की लिस्ट में शामिल है. वहीं, इस ट्रेन की लंबाई लगभग 2.8 किलोमीटर है. कहा जाता है कि इस ट्रेन को खींचने के लिए 4 इंजन की मदद लेनी पड़ती है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें यह ट्रेन केवल मालगाड़ी ट्रेन है.

2. सुपर वासुकी
भारत के लोग इस ट्रेन को नाम से बहुत कम जानते होंगे. बता दें कि भारत की सबसे लंबी ट्रेन का नाम सुपर वासुकी है. कहा जाता है कि स्वतंत्रता दिवस के 75वीं सालगिरह पर इस ट्रेन को शुरू किया गया था. वहीं ट्रेन को चलाने के लिए 6 इंजनों की जरूरत पड़ती है. कहा जाता है किस ट्रेन में 20 से 30 डब्बे नहीं, बल्कि 295 डिब्बे होते हैं जिनको यह साथ लेकर चलती है. हैरानी की बात यह है कि यह ट्रेन करीबन 3.5 किलोमीटर लंबी है.

3. विवेक एक्सप्रेस
विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है. कहा जाता है कि यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से चलती है और कन्याकुमारी तक जाती है. यह ट्रेन तिरुवंतपुरम, कोयंबटूर, विजयवाड़ा विशाखापट्टनम व भुवनेश्वर जैसी कई जगहों से होकर गुजरती है. यह ट्रेन करीबन 23 डिब्बों के साथ चलती है. 4234 किलोमीटर का भी यह ट्रेन सफर तय करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *