Tuesday, June 23, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

ये है दुनिया का सबसे लंबा हाईवे, जहां सफर तय करने में लगते हैं कई महीने!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
06/06/23
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
ये है दुनिया का सबसे लंबा हाईवे, जहां सफर तय करने में लगते हैं कई महीने!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देश में सड़के तेजी से बनाई जा रही है। इन दिनों पूरे देश में हाईवे भी तेजी से बन रहे हैं। देश का राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) सबसे लंबा हाईवे है। इसकी लंबाई 3,745 किलोमीटर है। यह कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक जाता है। लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे लंबा हाईवे कहां है तो वो पैन-अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway) है। यह अमेरिका से शुरू होकर दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना तक जाता है। इसे दुनिया का सबसे लंबा रोड नेवटर्क कहा जाता है। यह 14 देशों को कवर करता है। यह हाईवे उत्तर से दक्षिण की ओर है।

अपनी लंबाई की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसकी लंबाई 30,000 किमी है। 1923 में इस हाईवे को बनाने का काम शुरू हुआ था। इसका एक हिस्सा आज भी बनने के लिए बाकी है। यह एक ऐसा हाईवे हैं। जिसमें आप 14 देशों की सैर कर सकते हैं।

इन देशों ने मिलकर बनवाया

यह हाईवे कुल 14 देशों ने मिलकर बनाया है। इन देशों के नाम यूएस, पेरू, पनामा, निकारागुआ, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटमाला, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलोंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना है। कई देशों में इस हाईवे को तैयार करने में संयुक्त अमेरिका ने उनकी मदद की। वैसे तो यह पूरा हाईवे बगैर किसी रुकावट के है। लेकिन इसका कुछ हिस्सा (करीब 110 किलोमीटर) अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस हिस्से को खतरनाक माना जाता है। यह पनामा और कोलंबिया के बीच है। इस हिस्से को डारियन गैप कहा जाता है। दरअसल, इस इलाके में अपहरण, ड्रग ट्रैफिकिंग और स्मगलिंग जैसे कई अवैध काम किए जाते हैं।

हाइवे पर सफर आसान नहीं

सुनने में भले ही अच्‍छा लगे लेकिन इस हाईवे पर चलना बिल्‍कुल भी आसान नहीं है। इसकी मुख्‍य वजह लंबाई है। इस हाईवे पर आपको घने जंगल, बर्फीले क्षेत्र और रेगिस्तानी इलाका मिलेगा। इसे पार करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसकी यात्रा पूरी करने में महीनों लग जाते हैं।

कितने दिन में सफर होगा पूरा

वैसे तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके व्‍हीकल की स्‍पीड क्‍या है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक अगर रोजाना 500 किमी का सफर तय करते हैं तो 60 दिन में सफर पूरा हो जाएगा। कालोरस सांतांमारिया नाम के एक साइकलिस्ट ने इस रास्‍ते को 117 दिन में पूरा किया था। उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

लॉन्ग ड्राइव पर निकलते हैं लोग

यह हाईवे इतना खूबसूरत है कि हर सालों हजारों लोग इस हाईवे पर लांग ड्राइव के लिए निकलते हैं। इसके लिए वे महीनों से तैयारी करते हैं। ऐसे कई लोग हैं ,जो इस हार्ड वे पर बाइक से ट्रेवल करना पसंद करते है। आप कार से सफर करें या बाइक से आपके व्‍हीकल में स तरह के टूल होने चाहिए। ताकि गाड़ी पंचर या खराब होने पर आप उसे ठीक कर सकें। क्‍योंकि दूर दूर तक यहां कोई मैकेनिक भी नहीं मिलता। इसलिए यहां आपका हुनर काम आता है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .