नई दिल्ली : ऐपल आईफोन 15 लॉन्च हो चुका है, जो कई मायनों में खास है। अगर आप भारतीय हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐपल की तरफ से पहली बार देसी जीपीएस नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि मौजूदा मोदी सरकार लंबे वक्त से स्मार्टफोन कंपनियों पर देसी जीपीएस नेविगेशन सिस्टम के इस्तेमाल का दबाव बनाती रही है।
मिलेगा NavIC का सपोर्ट
ऐसे में ऐपल ने आईफोन iPhone 15 के चुनिंदा मॉडल में NavIC का सपोर्ट देने का ऐलान किया है। इस जीपीएस सिस्टम को लेटेस्ट iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक Apple की ओर से नए आईफोन 15 मॉजल में NavIC का सपोर्ट दिया जाएगा।
क्या है NavIC
NavIC एक स्वतंत्र स्टैंडअलोन नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है, जिसे बनाने में भारत ने काफी मेहनत की है। भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने NavIC बनाया है। यह सिस्टम भारत और आसपास के इलाकों में सटीक पोजिशन और टाइम की जानकारी देता है। NavIC में आधा दर्जन से ज्यादा सैटेलाइट शामिल हैं। NavIC पूरे भारत में कवरेज देता है।
क्या है NavIC का फायदा
NavIC के इस्तेमाल से हवाई और समुद्री के साथ जमीन पर आने जाने में आसानी हो जाएगी। यह सभी सर्विस, व्यक्ति की सटीक जानकारी दे पाएगा। साथ ही किसी कामकाज की निगरानी, सर्वे जैसे काम में मदद करेगा।
इन स्मार्टफोन में NavIC का सपोर्ट
इससे पहले तक फोन निर्माता कंपनियों का तर्क था कि देसी जीपीएस सिस्टम से हार्डवेयर में बदलाव करना होगा, जिससे स्मार्टफोन की कीमत बढ़ जाएगी। बता दें कि ऐपल से पहले Xiaomi के Mi 11X, 11T Pro, OnePlus Nord 2T और Realme 9 Pro सहित कई स्मार्टफोन NavIC को सपोर्ट दिया जा रहा है।
