बहुत कम हाथों में मिलती है ये रेखा, दिलाती है सफलता

जीवन को चलाने के लिए धन की जरुरत होती है। लोगों की इच्छा होती है कि उनके जीवन में खूब धन मिले। हस्तरेखा विज्ञान में धन योग के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। इन रेखाओं से यह पता चल सकता है कि जातक के जीवन में कितना धन मिलेगा। यदि मंगल क्षेत्र से कोई रेखा निकलकर मस्तिष्क रेखा को काटकर हृदय रेखा तक पहुंचे तो यह धन लाभ का संकेत देती हैं। जितनी कम उम्र में ये रेखाएं जीवन रेखा को काटकर हृदय रेखा तक पहुंचती हैं, उतने ही कम समय में सफलता मिलती है। हालांकि ये योग बहुत कम हाथों में मिलते हैं।

ऐसी है रेखा तो नहीं मिल पाएगी मनचाही नौकरी
यदि कोई रेखा जीवन रेखा के पीछे शुक्र पर्वत से शुक्र होकर मस्तिष्क रेखा तक पहुंचे और एक रेखा जीवन रेखा से निकलकर हृदय रेखा तक पहुंचे तो इससे बनने वाले त्रिकोण से अत्यधिक धन लाभ का संकेत देता है। ऐसे लोग जिस उम्र में अपना नया काम शुरू करते हैं उसके पांच साल के अंदर ही बड़ा धनलाभ मिलता है। यदि मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच क्रॉस का निशान बने तो यह भी जीवन में अत्यधिक धनलाभ का संकेत देती है। यदि भाग्य रेखा केवल हृदय रेखा तक ही जाकर मिल रुक जाए तो इन लोगों को जीवनसाथी समान क्षेत्र में काम करने वाला होता है। इस तरह के लोग लव मेरिज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *