एक सुर में बीजेपी के खिलाफ आग उगल रही है ये दल!

निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इन निकाय चुनावों में बीजेपी की एकतरफा जीत ने सभी पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वहीं, एक चर्चा इस बात की भी होने लगी है कि बीजेपी को हराने के लिए आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक हो जाएंगे. यानी अखिलेश यादव और मयावती एक दूसरे से हाथ मिलाकर गठबंधन कर लेंगे. ऐसा देखा गया है कि जब भी दोनों पार्टियां राजनीतिक रूप से कमजोर होती हैं, तब एक दूसरे के करीब आती हैं.

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मेयर की एक भी सीट नहीं मिलने से दोनों पार्टियों के नेताओं में गुस्सा है. अखिलेश यादव और मायावती, दोनों नेताओं ने चुनाव में मिली हार के लिए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक सुर में दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया है.

मेयर की एक भी सीट नहीं जीतने के बाद भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी को महापौरों और नगर सेवकों के अलावा अन्य पदों पर हार का सामना करना पड़ा है और ये इसलिए हुआ क्योंकि बीजेपी ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए जो कुछ भी किया वो उनके काम नहीं आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *