Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home धर्म दर्शन

महाशिवरात्रि पर कई साल बाद बना है यह दुर्लभ योग

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
11/02/23
in धर्म दर्शन
महाशिवरात्रि पर कई साल बाद बना है यह दुर्लभ योग

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

महाशिवरात्रि का महापर्व इस बार ऐसे योग में मनाया जाएगा जो कि बहुत ही दुर्लभ माना जा रहा है। महाशिवरात्रि इस बार 18 फरवरी को मनाई जाएगी और इस दिन साल का पहला शनि प्रदोष व्रत भी है। महाशिवरात्रि पर त्रयोदशी तिथि का होना सबसे दुर्लभ योग माना जा रहा है। इस दिन शनिवार होने की वजह से यह साल का पहला शनि प्रदोष व्रत है। ज्‍योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि शनि प्रदोष और महाशिवरात्रि का एक ही दिन होना 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस महाशिवरात्रि इन राशियों पर भोले बाबा की विशेष कृपा रहेगी और उनको करियर व धन संबंधी मामलों में बहुत लाभ होगा। देखते हैं कौन सी हैं ये 5 राशियां।

महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष का व्रत होना भक्‍तों की मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। जहां शनि प्रदोष में पूजा करने पर शनिदोष दूर होगा तो वहीं भोले बाबा की कृपा से आपके सभी कष्‍ट दूर होंगे और धन, समृद्धि, वैभव और ऐश्‍वर्य की प्राप्ति होगी। ज्‍योतिष में बताया गया है कि इस शुभ योग के होने से 5 राशियों पर भोले बाबा की विशेष कृपा बरसेगी। आप भी देखें क्‍या आपकी राशि इसमें है या नहीं।

मेष राशि पर महाशिवरात्रि के शुभ योग का प्रभाव
महाशिवरात्रि पर बने शुभ योग का मेष राशि के लोगों को विशेष लाभ होने की उम्‍मीद है। आपको करियर से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। आप जो कुछ भी हासिल करने के लिए इन दिनों प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको लाभ होगा। इस वक्‍त धन के मामले में कुछ फैसले आपके हित में हो सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्‍य को इस वक्‍त नौकरी मिलने की खुशी हो सकती है। जरूरी है कि इस वक्‍त आप धैर्य से काम लें और गुस्‍सा करने से बचें। उपाय के रूप में हर सोमवार को भगवान शिव को 5 बेलपत्र चढ़ाएं।

वृषभ राशि पर महाशिवरात्रि के शुभ योग का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के शिव कृपा से वे सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं जो काफी समय से रुके पड़े थे। यदि आप काफी समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे तो आपको इस वक्‍त सफलता प्राप्‍त हो सकती है। इस वक्‍त निजी जीवन में आपके कष्‍ट दूर होंगे और सुख शांति स्‍थापित होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में योग्‍य साथी का प्रवेश हो सकता है। कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। उपाय के रूप में हर सोमवार शिवजी को आंकड़े का फूल चढ़ाएं।

तुला राशि पर महाशिवरात्रि के शुभ योग का प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए इस बार महाशिवरात्रि बेहद महत्‍वपूर्ण होने वाली है। करियर से संब‍ंधित आपकी समस्‍याएं दूर होंगी और आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा। इस अवधि में आप अपनी प्रफेशनल लाइफ से संबंधित जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। जीवन में आनंद बढ़ेगा और परिवार के लोगों के साथ आपका सामंजस्‍य बेहतर होगा। जीवनसाथी की सलाह लेकर अगर कहीं धन का निवेश करेंगे तो भविष्‍य में वह आपको लाभ देगा। उपाय के रूप में हर सोमवार को शिवलिंग पर दूध में मिलाकर गंगाजल चढ़ाएं।

धनु राशि पर महाशिवरात्रि के शुभ योग का प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का यह पर्व जीवन में खुशियां देने वाला माना जा रहा है। आपके जीवन में सकारात्‍मक परिवर्तन होंगे और जीविका से जुड़े हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए इस वक्‍त नई नौकरी के योग बन रहे हैं और व्‍यापार में भी अच्‍छा लाभ होगा। जो लोग बीमार चल रहे थे या फिर उनके घर में कोई बीमार चल रहा था तो उनकी स्थिति में सुधार होगा। व्‍यापार में अचानक से धन की आवक बढ़ सकती है। उपाय के रूप में शिवजी को रोजाना पीला चंदन चढ़ाएं।

कुंभ राशि पर महाशिवरात्रि के शुभ योग का प्रभाव
कुंभ राशि वालों को करियर में भगवान शिव की कृपा से बहुत ही बेहतरीन अवसर मिलने वाले है और करियर के साथ ही आपके परिवार में चल रही समस्‍याएं भी दूर हो जाएंगी। काफी दिनों से चल रही आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग नौकरी बदलने वाले हैं उनके लिए अच्‍छे अवसरों की उपलब्‍धता बनी रहेगी। उपाय के रूप में हर शनिवार को शनि मंदिर जाकर दर्शन करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .