OTT पर इन 9 शोज को पछाड़कर नंबर 1 बनी ये सीरीज!

नई दिल्ली: ऑरमैक्स मीडिया हर हफ्ते अपनी एक रिपोर्ट पेश करता है जिसमें वो OTT से लेकर टीवी के टॉप शोज की रेटिंग बताता है और इसमें ये भी पता चलता है कि किन शोज को कितना देखा गया है। कुछ इसी तरह से ऑरमैक्स मीडिया के पिछले हफ्ते की एक लिस्ट आ गई है, जिसमें बताया गया है कि एक हफ्ते में OTT पर किन शोज को सबसे ज्यादा और कितना देखा गया। इनमें से कहीं आपके फेवरेट ने तो बाजी नहीं मार ली! देखिए लिस्ट।

ऑरमैक्स मीडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, शरद देवराजन और ग्राफिक इंडिया की ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन पांच लगातार दो हफ्तों तक सभी ओटीटी/स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। इसने सभी को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह पक्की कर ली है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, ‘दो पत्ती’, और ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ सहित लाइव-एक्शन फिल्में भी पिछड़ गई हैं।

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ टॉप पर

ऑरमैक्स के अनुमान के मुताबिक, 21 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक डिज्नी+ हॉटस्टार की सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 5’ को कुल 9.4 मिलियन दर्शकों ने देखा है और ये नंबर 1 बन गई है।

मेकर्स का मोटिव क्या है?

सीरीज के मेकर शरद देवराजन ने कहा, ‘देशभर के लाखों फैंस के कारण जिन्होंने इस शो को देखा और हमें सपोर्ट किया, ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सबसे सफल एनिमेटेड बन गया है। भगवान हनुमान ने हजारों वर्षों से अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया है, सभी युगों के लोगों को जोड़ा है। वे जिन नैतिकताओं, पाठों और मानवीय सत्यों का प्रतीक हैं, वे आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ के साथ हमारा मिशन एनीमेशन, निर्देशन और कहानी कहने के तरीके को दिखाना है।’

बाकी के सीजन्स भी रहे टॉप में

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ ने अपने पिछले चार सीजन में से हर एक ने ऑरमैक्स स्ट्रीमिंग चार्ट में टॉप की जगह को ही हासिल किया है, जिससे यह ऐसा करने वाली भारत की पहली एनिमेटेड सीरीज बन गई है। पिछला सीजन चार इस जून में रिलीज हुआ था और ऑरमैक्स के चार्ट के अनुसार, रिलीज के पहले पांच हफ्तों में इसे 22 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *