Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

इस बार पूर्व से पश्चिम तक चलेंगे राहुल, इतनी अलग होगी भारत जोड़ो यात्रा-2

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/02/23
in राष्ट्रीय, समाचार
इस बार पूर्व से पश्चिम तक चलेंगे राहुल, इतनी अलग होगी भारत जोड़ो यात्रा-2
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी भाग के बीच यात्रा निकालने पर विचार रही है. संभव है कि यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर के बीच निकाली जाए. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी है. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के महाधिवेशन में दिए गए अपने संबोधन के दौरान यात्रा के बारे में संकेत दिए. राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तपस्या को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम तैयार करें, जिसमें सभी भाग लेने के लिए तैयार हैं. राहुल कई मौकों पर अपनी इस यात्रा को तपस्या का नाम दे चुके हैं.

महाधिवेशन के समापन के बाद रमेश ने कहा कि संभावना है कि यह यात्रा पासीघाट से शुरू हो और इसका समापन पोरबंदर में हो. इसको लेकर बहुत सारा उत्साह और ऊर्जा है. व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि इसकी जरूरत भी है.

उन्होंने कहा कि पूरब से पश्चिम के बीच निकलने वाली यात्रा का प्रारूप दक्षिण से उत्तर की ओर निकाली गई यात्रा से अलग होता है. शायद यह यात्रा उतने व्यापक स्तर पर नहीं हो. कांग्रेस महासचिव ने बताया कि अगले कुछ हफ्ते में सबकुछ तय कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की भौगोलिक और जलवायु संबंधी परिस्थिति को देखते हुए यात्रा के लिए अलग-अलग परिवहन माध्यम (मल्टी मोडल) इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन बुनियादी रूप से यह पदयात्रा ही होगी.

रमेश ने कहा कि इस यात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों की संख्या ‘भारत जोड़ो यात्रा ‘ के मुकाबले कम हो सकती है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पिछले साल सात सितंबर से आरंभ हुई थी और करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी हुई थी. इसमें राहुल गांधी समेत करीब 200 ‘भारत यात्री’ शामिल हुए थे.

10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया: राहुल गांधी

रायपुर में अपने भाषण में राहुल ने यात्रा पर कहा कि मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 किलोमीटर चल लूंगा. लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया. भारत माता ने मुझे संदेश दिया कि तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो. इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा लहराने पर कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैंने भी लाल चौक पर तिरंगा फहराया था. पीएम को फर्क समझ नहीं आया. नरेंद्र मोदी जी ने बीजेपी के 15-20 लोगों के साथ लाल चौक पर तिरंगा फहराया. भारत जोड़ो यात्रा ने कश्मीर के लाखों युवाओं के हाथ से तिरंगा फहराया.

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .