एक महीने में ही बंद होने जा रहा ये बेहद चर्चित टीवी शो, फैंस को लगा करारा झटका

नई दिल्ली l कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में फैला हुआ है. फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक काम ठप्प पड़ा हुआ है. इस बीच खबर आ रही है कि एक बेहद चर्चित टीवी शो बंद होने जा रहा है.

बंद होने वाला है शो
हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ बंद हो रहा है और कोरोना ही इसका सबसे बड़ा कारण है. इसके साथ ही शो दर्शकों के दिलों तक नहीं उतर पा रहा है, इस वजह से भी इसपर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है.

दूसरे पार्ट को नहीं दिखाया प्यार
शो ने पिछले एक महीने में कुछ खास कमाल नहीं किया है और फैंस ने जहां इसके पहले भाग को प्यार दिया था वहीं दूसरे पार्ट पर प्यार नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में अच्छी टीआरपी नहीं मिलने की वजह से शो को बंद करने का फैसला लिया गया. शो के मेन लीड पूजा गौर और अरहान बहल भी शो को लेकर काफी एक्साइटेड थे.

15 मार्च को ऑनएयर हुआ था सीरियल
शो का लास्ट एपिसोड कब आएगा अभी इस बारे में नहीं पता चल पाया है. बता दें कि ‘प्रतिज्ञा’ सीरियरल 15 मार्च को ऑनएयर हुआ था. ऐसे में यह साफ है कि पूजा गौर और अरहान बहलके फैंस के लिए ये एक बुरी खबर है.


जीन्यूज़हिंदी.कॉम से इनपुट पर आधारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *