Thursday, May 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

दुनिया के वो देश जहां बोली जाती है हिंदी भाषा, हर भारतीय देखता है यहां बसने का सपना

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/09/24
in राष्ट्रीय, समाचार
दुनिया के वो देश जहां बोली जाती है हिंदी भाषा, हर भारतीय देखता है यहां बसने का सपना

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय लोगों को ट्रैवल करना पसंद है, यही कारण है कि आज हर देश में भारतीय टूरिस्ट दिख जाएंगे। हालांकि, कई भारतीय उन फॉरेन कंट्री में घूमते हुए कभी-कभार अनकंफर्टेबल फील करते हैं, जहां सिर्फ इंग्लिश या फ्रेंच, स्पेनिश जैसी भाषाएं बोली जाती है, जो उन्हें कम समझ आती है, ऐसे में बातचीत करना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे देश भी हैं जहां हिंदी भाषा काफी अच्छे से बोली जाती है।

यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि, जैसे आप भारत के किसी शहर में खड़े हैं। इन देशों के स्थानीय लोग भारतीयों का स्वागत बहुत ही प्रेम से करते हैं। इसलिए, इन देशों घूमना-फिरना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए हिंदी दिवस के मौके पर इन देशों के बारे में, जानते हैं, जहां हिंदी भाषा बोली जाती है और आप चाहें तो वहां जाकर बस भी सकते हैं।

फिजी

फिजी का खूबसूरत द्वीप राष्ट्र है। शांत प्रशांत महासागर में स्थित, फिजी में दुनिया के कुछ सबसे आश्चर्यजनक समुद्र तट (बीच) हैं। यहां आकर आप छुट्टियों का भरपूर मजा लें सकते हैं। सबसे अच्छी खबर यह है कि फिजी के कई स्थानीय लोग हिंदी बोलते हैं, ऐसे में यहां आपको अपने देश वाली फीलिंग भी आएगी। बता दें, फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या है।

सदियों पहले, फिजी द्वीप को विकसित करने के लिए अंग्रेज कई भारतीय श्रमिकों को अपने साथ ले गए थे, जिनमें से कई यहीं रह गए और अब उनके पूर्वज फिजी नागरिक हैं। भारतीयों की तरह दिखने और भारतीय नाम रखने के अलावा, इन लोगों की ओर से बोले जाने वाली हिंदी बिल्कुल हमारे जैसे ही है। यहां के लोग भारत से मेल खाते कई भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक प्रथाओं का पालन करते हैं।

सिंगापुर

सिंगापुर एक संपन्न देश है। दुनियाभर से टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं। यहां यहां के सुंदर म्यूजियम, जुरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं। भारतीयों को सिंगापुर अच्छा लगता है, जिसकी एक खास वजह ये भी है कि यहां पर हिंदी भाषा भी बोली जाती है।

बता दें, हिन्दी सिंगापुर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। सिंगापुर में बहुत से भारतीय रहते हैं। जबकि कई भारतीय देश में रहते हैं और काम करते हैं, अन्य लोग स्थानांतरित हो गए हैं और पीढ़ियों से वहां रह रहे हैं। जब आप इस देश में ट्रैवल करेंगे, तो आपको हिंदी भाषी लोग मिल जाएंगे। यहां के होटल और रेस्तरां कर्मचारी, कैब ड्राइवर आदि हिंदी बोलते हैं। ऐसे में यहां उन भारतीय टूरिस्ट को सिंगापुर घूमने में आसानी हो जाती है, जो इंग्लिश भाषा नहीं जानते।

मॉरीशस

मॉरीशस के लोग मुख्यतः भारतीय मूल के हैं और आज भी यहां के लिए भारतीय कल्चर अपनाते हुए हिंदी भाषा बोलते हैं। इसी कारण से हर साल यहां आने वाले भारतीय टूरिस्ट्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बता दें, यहां के स्थानीय लोग ब्रिटिश शासकों द्वारा देश में लाए गए भारतीयों के वंशज हैं। बता दें, मॉरीशस में क्रिस्टल साफ, नीले पानी वाले कुछ सबसे आश्चर्यजनक समुद्र तट हैं। आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। कुछ शानदार होटल और रिसॉर्ट हैं जहां आपको आसानी से भारतीय खाना मिल जाएगा। यहां के होटल के कर्मचारियों से आप हिंदी में भी बात कर सकते हैं।

नेपाल

भारत के खूबसूरत पड़ोसी देश नेपाल में हिंदी भाषा बोली जाती है। अधिकांश स्थानीय नेपाली लोग आपको हिंदी में बातचीत करते हुए दिख जाएंगे। नेपाल एक प्रमुख हिंदू राष्ट्र है, इसलिए वहां देखने के लिए कई मंदिर हैं, और भोजन भी हमारे जैसा ही है। आपको बता दें, नेपाल भारत के बहुत करीब है, और देश में प्रवेश करने के लिए आपको वीजा की आवश्यकता नहीं है।

आप नेपाल फ्लाइट या सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। यहां की राजधानी काठमांडू में मंदिरों से लेकर कैसीनो तक सब कुछ है, इसलिए जब भी आप नेपाल में छुट्टियां मनाने आए, तो उस समय ढेर सारा समय लेकर आएं।

संयुक्त राज्य अमेरिका

कम ही लोग जानते हैं, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में हिंदी भाषी लोग रहते हैं। देश में लगभग 650,000 लोग यह भाषा बोलते हैं, जिससे कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में 11वीं सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषा हिन्दी बन जाती है। हालांकि, इंग्लिश भाषा के कारण इस भाषा को बोलने वाले अधिकतर इसका उपयोग घर पर करते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ लोग भारत से आए और यही बस गए। हालांकि यहां इंग्लिश ही बोली जाती है, लेकिन जब आप यहां आएंगे, तो हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। यहां पब्लिक दुकानों में भी कुल लोग हिंदी भाषा समझ लेते हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .