Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

वो चार कारण क्यों नंबर 5 पर इतने खूंखार हैं केएल राहुल!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/10/23
in खेल संसार
वो चार कारण क्यों नंबर 5 पर इतने खूंखार हैं केएल राहुल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चेन्नई: चंद दिन पहले तक जिस प्लेयर को कोसा जा रहा था। टीम में जगह पर सवाल उठाए जा रहे थे। पनौती कहा जा रहा था तो उसने अपने बल्ले से जवाब दे डाला है। वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 97 रन खेलकर टीम को हार के मुंह से निकाला और जीत दिला दी। जी हां! हम केएल राहुल की बात कर रहे हैं। विराट कोहली के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 165 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की। संयम दिखाया और छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। अब पूरा सोशल मीडिया प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए केएल राहुल की तारीफों में कसीदे जड़ रहा है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने नंबर 5 पर उनकी सफलता को डिकोड करने की कोशिश की है।

केएल राहुल की कामयाबी का नुस्खा

भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे खेलने वाले मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर लिखा, ‘नंबर-5 पर केएल की सफलता का नुस्खा: सबसे पहले अच्छी गेंदों का सम्मान, साझेदारी बनाना, आक्रमण के लिए सही गेंदबाज चुनना और अंत में सबसे उपयुक्त शॉट खेलें। केएल, फिनिशर।

नंबर 5 पर शानदार रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल में केएल राहुल ने वैसे तो सभी पोजिशन में बल्लेबाजी की है, लेकिन नंबर -5 पर उनके आंकड़े अद्भुत हैं। इस पोजिशन पर उन्होंने 21 पारियों में 904 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 56.50 है, जो उनके करियर के एवरेज 49.75 से काफी बेहतर हैं। केएल राहुल ने इस दौरान आठ अर्धशतक और एक शतक बनाया है। यानी वह मिडिल ऑर्डर की जान हैं।

40 साल बाद घटी अनहोनी

भारत ने विश्व कप 2023 की शुरुआत जीत से जरूर की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवर में ही तीन झटके देकर टेंशन में डाल दिया था। ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आईसीसी के किसी इवेंट में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब भारत के दोनों ओपनर्स अपना खाता खोलने में नाकाम रहे, इससे पहले 1983 वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे के खिलाफ ऐसा हुआ था। जबकि वनडे इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी वनडे इंटरनेशनल में भारत के टॉप-फोर बल्लेबाजों में से तीन अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। टेस्ट में टीम इंडिया के साथ ऐसा दो बार हो चुका है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .