Saturday, June 7, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

बेटी बचाओ का नारा देने वालों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म : माहरा

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
24/11/23
in देहरादून
बेटी बचाओ का नारा देने वालों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म : माहरा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • हिन्दू जागरण मंच व बजरंग दल के पदाधिकारियों पर लगे दुष्कर्म के आरोप
  • भाजपा का गिरगिटी चरित्र व महिला विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने हुआ नग्न

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के वर्तमान जिला अध्यक्ष व बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन रौतला की और से नाबालिग युवती के साथ किये गये दुष्कर्म की घटना को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए कहा कि भाजपा का गिरगिटी चरित्र व महिला विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने नग्न हो चुका है।

माहरा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकारों में महिलाएं सबसे अधिक पीड़ित हैं, आज पूरे देश में भाजपा शासित प्रदेशों में महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म व महिला उत्पीड़न की यह
घटना पहली नहीं है इससे पूर्व भी भाजपा के केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद स्वामी, कुल्दीप सेंगर, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक महेश नेगी, सुरेश राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर भी इसी प्रकार के आरोप लगे थे।

जहां जहां अपराध और भ्रष्टाचार,
वहां वहां जुड़ता बीजेपी का नाम pic.twitter.com/v93D8sNaSS

— Karan Mahara (@KaranMahara_INC) November 24, 2023

यही नहीं भाजपा के पूर्व मंत्री कुल्दीप सेंगर महिला उत्पीड़न के मामले मे जेल की हवा खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे गंभीर आरोप के दोषियों को बचाने का काम करती रही है। संजय कुमार सहित अन्य लोगों पर महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद राज्य सरकार के दबाव में किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भाजपा विधायक रहे महेश नेगी पर भी महिला की और से शारीरिक शोषण के आरोप लगाये गये थे, मगर भाजपा सरकार ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस मामले में भी लीपापोती करने का काम किया।

भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता की ओर से भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये, हरिद्वार विधायक सुरेश राठौर पर बलात्कार का आरोप लगा, मगर भाजपा ने हमेशा इन दोषियों को बचाने का काम किया इससे भाजपा का महिलाओं के प्रति सम्मान एवं गिरगिटी चरित्र सबके सामने आ चुका है।

करन माहरा ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में शामिल वीवीआईपी का नाम उजागर करने से भी भाजपा इसलिए बच रही है कि महिला उत्पीड़न करने वालों की सूची में भाजपा के एक और बडे नेता का नाम जुड़ जायेगा। उन्होंने महिला अपराधों में संलिप्त भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बागेश्वर में नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उसे फांसी दी जानी चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.