Tuesday, March 17, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को मिलेगा इनाम, सरकार कर रही है विचार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/11/21
in राष्ट्रीय, समाचार
वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को मिलेगा इनाम, सरकार कर रही है विचार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली l देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जोर वैक्सीनेशन पर है. वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी है, वैक्सीन की उपलब्धता भी है, लेकिन कई इलाके ऐसे हैं जहां अब भी वैक्सीनेशन रफ्तार नहीं पकड़ सका है. सरकार इन इलाकों में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल करने पर विचार कर रही है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार साप्ताहिक या मासिक लकी ड्रा शुरू करा सकती है. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है. वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के लिए लकी ड्रा पर विचार किया जा रहा है जिससे लोग वैक्सीनेशन को लेकर प्रोत्साहित होंगे.

लकी ड्रा के जरिए पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोगों को किचन से संबंधित उपकरण, राशन किट, यात्रा के पास, नकद पुरस्कार दिए जा सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह वैक्सीनेटेड कर्मचारियों वाले संस्थानों को लेकर भी कदम उठाने पर चर्चा कर रहा है. राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसे लेकर जल्द ही सुझाव दे सकते हैं.

वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थानों को भी प्रोत्साहित करने के उपाय पर सरकार विचार कर रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक किसी को एम्बेस्डर बनाया जा सकता है और हर घर दस्तक अभियान भी शुरू किया जा सकता है. अधिकारियों के मुताबिक देश की करीब 82 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है.

देश की करीब 43 फीसदी आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है. 12 करोड़ से अधिक लोग ऐसे भी हैं, जिनकी दूसरी डोज में विलंब हो रहा है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .