Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home मुख्य खबर

हरिद्वार रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/10/22
in मुख्य खबर
हरिद्वार रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन को लेकर के धमकी भरा पत्र मिला है. जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पत्र मिलने के बाद से सुरक्षाकर्मियों में खलबली मची हुई है. जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आ गए. स्टेशन परिसर में एटीएस, बीडीएस समेत दूसरी एजेंसियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार धमकी भरे पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम का भी जिक्र है. पत्र को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

एएसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर धमकी भरा पत्र मिलने का यह पहला मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह के पत्र पहले भी मिलते रहे हैं. कांवड़ मेले के दौरान रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरा पत्र मिला था. साल 2018 में भी ऐसा ही एक पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला था. हालांकि पहली बार इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. 10 अक्टूबर को स्टेशन अधीक्षक के नाम डाक से भेजे गए पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन, यूपी के कुछ रेलवे स्टेशन और उत्तराखंड के कुछ धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

जैश-ए-मोहम्मद के नाम का जिक्र

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भेजे गए पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम का भी जिक्र किया गया है. गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद कुख्यात आतंकवादी संगठन है. इस संगठन का नाम आने के कारण ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया है और मामले की तह तक जाने में जुट गई है. हरिद्वार जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है. सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. यात्रियों की सघन जांच की जा रही है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .