Saturday, March 14, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

दर्दनाक हादसा : पहाड़ी से मलबा गिरने से मासूम समेत तीन लोग जिंदा दफन

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
21/08/23
in देहरादून
दर्दनाक हादसा : पहाड़ी से मलबा गिरने से मासूम समेत तीन लोग जिंदा दफन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई टिहरी। चंबा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा थाने के पास टैक्सी स्टैंड की पार्किंग में भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से गिरे सैकड़ों टन मलबे की चपेट में दो वाहन आ गए। हादसे में चार महीने के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी (30) उनके चार माह के बेटे और बहन सरस्वती देवी (35) के शवों को पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी ले जाया गया है। वहीं, मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक भी दब गई। मलबे में दबकर वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया।

#WATCH | On August 21, 2023, on the possibility of some people being buried due to landslides near Chamba PS, the SDRF team is reaching the spot and carried out relief and rescue work. It is feared by the local people that 2 or 3 children may be buried under the debris. Debris is… pic.twitter.com/rahn5g5j6t

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2023

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। भूस्खलन होते ही टैक्सी स्टैंड में अफरा-तरफी मच गई। वहां आस-पास खडे़ लोगों ने भागकर जान बचाई। पहाड़ी से टूटकर सैकड़ों टन मलबा भरभरा कर सड़क पर गिर गया। उसे साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं।

भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाने के समीप के चार घरों को खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट किया है। टैक्सी स्टैंड और सड़क से मलबे को पूरी तरह हटाने में और वक्त लग सकता है। भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा, बोल्डर टैक्सी स्टैंड और नई टिहरी मार्ग, थाने की एप्रोच रोड और नीचे स्थित ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जा गिरा।

अक्सर लोग थाने के समीप टैक्सी स्टैंड में अपने वाहन भी पार्क कर देते हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर को कंडीसौड़ जसपुर गांव निवासी सुमन खंडूरी कार बुक कर पत्नी और बच्चे को लेकर सुसराल डारगी गांव जा रहे थे।

चंबा पहुंचने पर उन्होंने ड्राइवर को कार टैक्सी स्टैंड में खड़ी करने के लिए कहा। वहां पर उनकी बहन सरस्वती मिलने आई थी। सुमन और ड्राइवर कार खड़ी कर सामान खरीदने के लिए बाजार चले गए। उनकी पत्नी पूनम, बेटा और बहन सरस्वती देवी कार के अंदर बैठी हुई थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

सूचना पर डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे रेस्क्यू टीम ने स्विफ्ट कार के अंदर दबे तीनों के शव बरामद किए। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .