आज देशवासियों से ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्‍या रहेगा एजेंडा

नई दिल्‍ली: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड होगा। ‘मन की बात’ का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन के अलावा यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा केरल के एर्नाकुलम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ सुनेंगे। 28 अगस्त को ‘मन की बात’ के पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों से कुपोषण मिटाने में मदद का आह्वान किया था। भारत हर साल 1 से 30 सितंबर तक ‘पोषण माह’ मनाता है।

पिछले महीने पीएम मोदी ने क्‍या कहा था?
मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 92वीं कड़ी में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए थे। प्रधानमंत्री ने जल को मानवता का ‘परम मित्र’ और जीवनदायिनी बताया था। अमृत सरोवर सहित जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा था कि इस अभियान के तहत कई जगहों पर पुराने जलाशयों का कायाकल्प भी किया जा रहा है। साथ ही देशवासियों से आग्रह किया कि वे आजादी के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले गुमनाम नायक-नायिकाओं की कहानी बच्चों को जरूर दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *