दमोह जिले के कोतवाली पुलिस ने चाहत पांडेय और उसकी मां भावना पांडेय के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। चाहत की मां पर आरोप है कि उसने एक सप्ताह पहले ही अपने भाई के घर में जाकर गाली-गलौज और धमकी दी थी। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मां-बेटी घटना के बाद से फरार चल रही थी। मंगलवार की रात चाहत और उसकी मां ने फिर से मामा के घर में घुस बवाल किया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जो घटना हुई है उसमें चाहत के 2 भाई भी शामिल बताये जा रहे हैं.दोनों नाबालिक हैं कोर्ट ने नाबालिक को राहत देते हुए जेल नहीं भेजा है.नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us