Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

प्रतिबंधित मांस होने के शक में वाहन चालक से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
30/10/25
in अपराध संसार
प्रतिबंधित मांस होने के शक में वाहन चालक से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। रामनगर में प्रतिबंधित मांस होने के शक में वाहन चालक के साथ मारपीट प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 अक्टूबर की है, जब कथित प्रतिबंधित मांस के शक में वाहन चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। घटना के बाद पीड़ित चालक की पत्नी निवासी गूलरघट्टी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की थी।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित चालक की पत्नी की तहरीर के आधार पर ग्राम छोई निवासी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर भीड़ को उकसाने और चालक के साथ मारपीट करने का आरोप है। तहरीर में महिला ने बताया था कि उसका पति 23 अक्टूबर की सुबह बरेली से पिकअप वाहन में पालतू पशु का मांस रामनगर ला रहा था, तभी छोई क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने वाहन को रोककर उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 109 और 190 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश और साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले को संवेदनशीलता के साथ देख रही है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जा सके. मामले को लेकर पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि घटना के समय और कौन-कौन लोग मौजूद थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .