Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

पटवारी परीक्षा में 2 अरेस्ट हुए, फिर भी क्यों नहीं रुकी धांधली?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/07/23
in अपराध संसार, राज्य
पटवारी परीक्षा में 2 अरेस्ट हुए, फिर भी क्यों नहीं रुकी धांधली?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल : मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा होने से पहले ही एक बड़ी गड़बड़ी का पता चला गया था. दो अभ्यर्थियों मनीष शर्मा और वीरभान बंसल को गिरफ्तार भी किया गया था. लेकिन, फिर भी परीक्षा को नहीं रोका गया. और न ही सभी जिलों में गड़बड़ी होने की जांच की गई. ‘किसान तक’ से जुड़े निर्मल यादव की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जुलाई को इस बात का खुलासा हुआ है. जिसमें पता चला कि मध्यप्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने परीक्षा से पहले कुछ खुफिया सूचनाएं जुटाई थीं.

गिरफ्तार हुए थे दो अभ्यर्थी

सूचनाओं के आधार पर केस दर्ज़ किया गया. और मनीष शर्मा और वीरभान बंसल को गिरफ्तार भी किया गया. इन पर आरोप लगे कि ये परीक्षा में चीटिंग करने की कोशिश कर रहे थे. इसके लिए दोनों ऑफसेट प्रिंटिंग के जरिए सबूत जुटा रहे थे. दोनों आरोपी खुद भी पटवारी परीक्षा में शामिल होने वाले थे. लेकिन क्राइम ब्रांच को इस गड़बड़ की सूचना मिली. जिसके बाद इन्हें ग्वालियर के थाटीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

दोनों से पूछताछ में कई और जानकारियां भी सामने आईं. उनके साथ कई और लोगों के भी शामिल होने के बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि वे पटवारी परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर बिठाने वाले थे. यानी पेपर कोई और देता. दस्तावेज़ों में नाम किसी और का होता.

आधार से छेड़छाड़ करने की कोशिश

आरोपी इसके लिए आधार जैसे दस्तावेजों को बदलने की जुगाड़ में थे. वे आधार में दर्ज़ अंगुली के निशान को सॉल्वर की अंगुलियों के निशान से बदलने वाले थे. इसी समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

ग्वालियर के अपराध शाखा थाने में उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी ने इस केस की FIR लिखी. इसमें कहा गया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष शर्मा और वीरभान बंसल हैं. इनके साथ रिंकू रावत, कृष्णवीर जाट और संदीप सिंह भी इसमें शामिल हैं. पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. और मामले की जांच चल रही है.

हाईकोर्ट ने दोनों को दी जमानत

मामला हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच पहुंचा. यहां 10 जून को दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया. इस मामले की पैरवी वकील एमपी सिंह कर रहे हैं. उन्होंने किसान तक से बातचीत में बताया,

“इस मामले में एफआईआर दर्ज होने और जांच शुरू होने में बहुत समय लगा. इसके बाद ग्वालियर में जिस तरह से ये मामला पकड़ में आया है, उससे सरकार ने इसको रोक तो लिया, लेकिन बाकी शहरों में भी क्या इस तरह के मामले पकड़ में आने की आशंका नहीं थी?” रिपोर्ट के मुताबिक, इन सवालों पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है. पुलिस भी इस मामले पर पूरी तरह चुप है. लेकिन, सवाल तो उठेगा ही कि एक जगह मामला पकड़ में आने के बाद भी अन्य शहरों में पुलिस एक्टिव क्यों नहीं हुई?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .