हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर, हुआ धमाका और खत्म हो गया सबकुछ

नई दिल्ली: मलेशिया से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हवा में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस घटना में अब तक 10 लोग मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि क्रैश हुए दोनों हेलिकॉप्टर मलेशियाई सेना के थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की हादसे में मौत हो गई है, इसमें सभी चालक दल के सदस्य थे।

यह घटना तब हुई जब मलेशिया की रॉयल मलेशियाई नेवी का रिहर्सल चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई हेलिकॉप्टर रिहर्सल में दिखाई दे रहे हैं। अचानक दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा जाते हैं, जिससे तेज धमाका होता है और दोनों हेलिकॉप्टर नीचे की ओर गिर जाते हैं। नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *