आप को अवगत करा दूं कि समर्ग शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा देहरादून के अंतर्गत “जनपदीय कला उत्सव 2021” का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, देहरादून के सभागार में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता को नौ विभिन्न विधाओं में विभक्त किया गया। जिसमे उत्तराखंड के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की छात्रा सृष्टि थापा ने दृश्य कला (त्रि आयामी) और अखिल श्रेष्ठा ने दृश्य कला (द्वि आयामी) में ब्लॉक एवं जनपद प्रथम स्थान प्राप्त कर समस्त विद्यालय के साथ साथ समस्त जनपद का भी नाम रोशन किया है। तथा दोनो ही छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जोकि समग्र शिक्षा माध्यमिक शिक्षा देहरादून के निर्देशानुसार अग्रिम दिनों में आयोजित की जाएगी।नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us