आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने आज श्यामपुर फाटक के पास एक जनसभा की जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र के प्रभारी व् प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल ने जनसभा को सम्बोधित किया. वहीँ जनसभा को सम्बोधित करने वालों में उक्रांद के तेज तर्रार केंद्रीय प्रवक्ता और यमकेश्वर विधानसभा के प्रभारी और आगामी प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट भी पहुंचे थे. इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए 22 लोग उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए. जिसमें युवा और मातृ शक्ति दोनों ही मौजूद थी. वहीँ इस दौरान यूकेडी के देहरादून परवादून अध्यक्ष संजय डोभाल ने युवा उपेंद्र सकलानी को यूकेडी का ऋषिकेश जिला अध्यक्ष घोषित किया. वहीँ उन्होंने कहा हम लोगों में इच्छा शक्ति की कमी है. उन्होंने आप नेता केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा हरियाणा का ब्यक्ति दिल्ली में बैठा है, क्योँकि हरियाणा में उसे खाट में बैठने नहीं देंगे. ऐसे लोगों से सतर्क रहना है.
वही प्रदेश सचिव केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा उक्रांद की सरकार आती है तो राज्य के लिए कई काम जो अधूरे पड़े हुए हैं उन्हें पूरा किया जायेगा. वहीँ शांति प्रसाद भट्ट ने भी जनसभा को संबोधित किया उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधि पर हमला बोलते हुए कहा क्षेत्र में बेरोजगारी, विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया है. नशाखोरी बढ़ रही है क्षेत्र में. इसमें कहीं न कहीं क्षेत्र के प्रतिनिधि के सहभागिता के संभव नहीं है. भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा इन्होने राज्य का कुछ नहीं किया. राज्य का नुकसान कर दिया है इन दलों ने. यहाँ पर सब सिस्टम टूट चुका है. वे मीडिया पर भी बरसे, कहा टीवी, अखबार सब सुनसान हैं, हम मुद्दे उठाते हैं लेकिन हमें जगह नहीं देते हैं ऐसे में उक्रांद ही एकमात्र ऐसा दल है जो राज्य को आगे ले जा सकता है.नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us