Thursday, May 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन पर अब ‘रासायनिक हथियारों’ से होगा अटैक? जानिए किस देश के पास कितना जखीरा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/03/22
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
यूक्रेन पर अब ‘रासायनिक हथियारों’ से होगा अटैक? जानिए किस देश के पास कितना जखीरा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वाशिंगटन l यूक्रेन पर ‘रासायनिक हथियारों’ से हमले का संकट मंडरा रहा है। ये चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी। बाइडेन ने बुधवार को कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का संभावित इस्तेमाल एक वास्तविक खतरा है। नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूरोप रवाना होने से पहले जब बाइडेन से पूछा गया कि क्या रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है तो इस पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक असली खतरा है।”

इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसी तरह की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि रूस यूक्रेन में जैविक और रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है।

दरअसल इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन अपने ही लोगों पर रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की तैयारी में है और इल्जाम रूस पर लगाया जाएगा। रूस ने दावा किया कि अमेरिका इस काम में यूक्रेन का समर्थन कर रहा है। वहीं पश्चिमी देशों का मानना है कि रूस ऐसा कहकर खुद रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की सोच रहा है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा, “अमेरिका की यूक्रेन में कोई भी केमिकल या बायोलॉजिकल लैब नहीं है और ना ही कोई लैब संचालित करता है। रूस का इतिहास रहा है कि वह जो अपराध खुद कर रहा होता है, उसका इल्जाम पश्चिम पर लगा देता है।”

क्या होते हैं रासायनिक हथियार?

रासायनिक हथियारों को अंग्रेजी में केमिकल वेपन भी कहते हैं। इन हथियारों में रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है जो किसी भी इंसान के नर्वस सिस्टम यानी उसके तंत्रिका तंत्र और श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। आम तौर पर यह जानलेवा होते हैं। नर्व एजेंट, ब्लिस्टर एजेंट, चोकिंग एजेंट, ब्लड एजेंट, रॉयट एजेंट कुछ रासायनिक हथियारों के नाम हैं।

कब-कब हुआ रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल?

इंटरनेशनल कानूनों के हिसाब से केमिकल और बायोलॉजिकल हथियारों के इस्तेामल पर प्रतिबंध है। लेकिन कहते हैं कि सहबे पहले 1347 में मुगलों ने प्लेग से संक्रमित शरीरों का इस्तेमाल काले सागर के बंदरगाह पर किया था। इसके अलावा 1710 में रूसी सेना, 1763 में ब्रिटेन की फौज, 1845 में फ्रांस ने इनका इस्तेमाल किया था। कहा तो ये भी जाता है कि इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन ने 1980 के दशक में ईरान से हुए संघर्ष में केमिकल हथियारों का इस्तेमाल किया था। हालांकि इसके सबूतों पर संदेह बना रहा है। हालिया घटनाक्रमों की बात करें तो अमेरिका ने 2013 में कहा था कि सीरिया की बशर अल-असद सरकार ने हमलों में रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था।

किस देश के पास हैं रसायनिक हथियार?

रासायनिक और जैविक हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा शीत युद्ध के दौरान अमेरिका और सोवियत रूस के पास था। आज की स्थिति साफ नहीं है। साल 1997 में केमिकल वेपन कन्वेंशन हुई और इस पर दस्तखत करने वाले आठ देशों ने बताया था कि उनके पास कितने हथियार हैं। इन देशों में अल्बानिया, भारत, इराक, लीबिया, सीरिया, अमेरिका, रूस और एक अज्ञात देश था। अमेरिका को छोड़कर सभी ने कथिततौर पर अपने रसायनिक हथियारों को नष्ट कर दिया है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .