Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

उमाशंकर प्रदेश अध्यक्ष व गिरीश पन्त महामन्त्री निर्वाचित

Frontier Desk by Frontier Desk
07/03/24
in देहरादून
उमाशंकर प्रदेश अध्यक्ष व गिरीश पन्त महामन्त्री निर्वाचित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पत्रकारों को निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिएः जयसिंह रावत
आशुतोष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल मेजे जाने की निंदा

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को परेड ग्राउन्ड स्थित उज्जवल फूड्स रेस्टोरेन्ट में आयोजित किया गया। अधिवेशन में यूनियन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर उमाशंकर प्रवीण मेहता, महामन्त्री पद पर गिरीश पन्त और कोषाध्यक्ष पद पर ललिता बलूनी को निर्वाचित किया गया।

अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे इन्डियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव व वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप मे पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होने कहा पत्रकारिता दपर्ण की तरह साफ होनी चाहिए जिससे समाज को नई दिशा मिले और समाज से व्याप्त बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके।

उन्होने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी की नई कार्यकारिणी पत्रकारो के हितो व अधिकारो के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। पत्रकारों को मेडिकल सुविधा का लाभ दिलाने को गोल्डन कार्ड जारी करने और प्रेस मान्यता कमेटी का गठन करने व पत्रकारों को गोल्डन कार्ड जारी करने की मांग की।

उन्होंने पत्रकार आशुतोष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल मेजे जाने की निंदा की। उन्होंने कहा अंकिता हत्याकांड के मुद्दे को नेगी अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर कर रहा था उसी का खमियाजा उसे भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा इस सम्बन्ध में अति शीघ्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जायेगा ताकि उसे न्याय मिल सके।

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता ने कहा की समय के साथ पत्रकारिता के माध्यम में भी परिवर्तन हुआ है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि यूनियन के गठन को सोलह वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान यूनियन को कई उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा लेकिन बाद भी यूनियन के सदस्यों की सक्रियता व सहयोग से यूनियन निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सरकार द्वारा मेडिकल सुविधा प्रदान की जाती है यूनियन की मांग है कि सभी गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए। यही नहीं राज्य कर्मचारियों की भांति उन्हें भी गोल्डन कार्ड की सुविधा दी जाए ताकि वे अपना व अपने परिजनों का इलाज सुगमता से कर सके। मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार द्विजेंद्र दत्त बहुगुणा ने किया।

अधिवेशन में सत्य प्रसाद उनियाल, वेनी राम उनियाल, कवर सिंह सिद्धू, विजय कुमार शर्मा, जावेद हुसैन आसिफ हसन, ओमकार सिंह, अमनदीप कौर सिद्धू, नारायण दत्त भट्ट, अधीर मुखर्जी, चेतराम भट्ट, अफरोज खान, प्रीतम वर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, ऋतिक अग्रवाल, किशन गोंसाई, सुरेंद्र कोठियाल, ललिता बलूनी, आसिम, उस्मान खान, विवेक रावत, वीरेश कुमार, विनय भट्ट, मोहम्मद शाह नजर, ज्योति भट्ट ध्यानी, वीरेंद्र दत्त गैरोला, अनुराधा ढोंडियाल, सावित्री शर्मा, जाहिद अली, धीरज पाल सिंह, मोहम्मद खालिद व राजेन्द़ वर्मा समेत कई पत्रकार शामिल रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .