Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

हिरासत में लिए गए उमेश कुमार

Frontier Desk by Frontier Desk
31/01/25
in देहरादून
हिरासत में लिए गए उमेश कुमार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का फायरिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज की बैठक का ऐलान होने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उमेश कुमार के कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

उमेश कुमार को डोईवाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान उमेश कुमार ने पुलिस के हिरासत में लिए जाने को गलत बताया। गौर हो कि एक बार फिर पुलिस ने खानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि खानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने कार्यालय में ब्राह्मण समाज की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद उन्हें डोईवाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उमेश उस दौरान अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे।

विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस का शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, उनको हिरासत में लेना गलत है। उन्होंने कहा कि वो अपनी बात शांति से रखना चाहते थे, पुलिस प्रशासन को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और वो अपना काम कर रहे हैं। उमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने सभा के लिए मना कर दिया था, लेकिन लोगों तक सूचना नहीं पहुंच सकी।

उन्होंने कहा कि वो लोगों से मिलने जा रहे थे, लेकिन लक्सर को पुलिस ने छावनी बना दिया है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अराजकता और माहौल खराब ना हो, यही उनका मानना है। कहा कि ये लोगों की लड़ाई है और इसे सर्व समाज की लड़ाई ना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि वो कानून और संविधान को मानने वाले लोग हैं। जो भी होगा उसे कानूनी रूप से देखा जाएगा।

चैंपियन के जेल जाने के बाद गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाई थी, जिसके बाद कुंवर प्रणव ने पत्र लिखकर इसे स्थगित करने का निवेदन किया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के महल के बाहर जमा हुए थे। इस दौरान गुर्जर समाज के लोग चैंपियन को जेल से रिहा करने की मांग करते दिखाई दिए, जबकि उमेश कुमार पर धाराएं बढ़ाने की मांग की गई।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .