Monday, April 27, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

नर्सिंग बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच, गिरफ्तार

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
19/01/26
in देहरादून
नर्सिंग बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नीरज पाल, संवाददाता

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।‌ इस दौरान पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें पहले ही रोक दिया। और सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सोमवार को नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदेशभर से पहुंचे नर्सिंग बेरोजगार बहल चौक पर एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालकर जैसे ही हाथीबड़कला पहुंचे तो पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक और झड़प हो गई। और वहीं सड़क पर बैठकर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

काफी देर तक प्रदर्शन कर रहे मंच के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ले जाया गया। जहां उच्च अधिकारियों के साथ उनकी विस्तार से चर्चा हुई। वहीं दूसरी ओर सड़क पर बैठकर प्रर्दशन कर बेरोजगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर छोड़ दिया।

इस दौरान नवल पुंडीर, प्रवेश रावत, राजेन्द्र कुकरेती, मधु उनियाल, सुभाष रावत, सपना, सरिता जोशी, विकास पुंडीर, अनिल रामोला, प्रियंका, श्वेता डोभाल समेत बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार मौजूद रहे।

डीजी हेल्थ से मिला नर्सिंग एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल
सामूहिक मुंडन कार्यक्रम स्थगित

देहरादून। नर्सिंग एकता मंच के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक से वार्ता की। महानिदेशक ने नर्सिंग भर्ती से जुड़ी मांगों को जायज बताते हुए सकारात्मक कार्रवाई और जूनियर नर्सिंग अभ्यर्थियों के हित में उचित निर्णय का आश्वासन दिया। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभागीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया।

वार्ता के बाद मंच ने प्रस्तावित सामूहिक मुंडन कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया। मंच ने चेतावनी कि एक सप्ताह में ठोस लिखित आश्वासन न मिलने पर आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, अनिल रमोला, राजेंद्र कुकरेती, मधु उनियाल, सरिता जोशी, किरण आर्या, कविता एवं शिरा बांधनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह है प्रमुख मांग :-

  1. नर्सिंग भर्ती की वर्तमान विज्ञप्ति को तत्काल रद्द किया जाए और भर्ती पोर्टल बंद किया जाए।
  2. भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भाँति वर्षवार (Year-wise) प्रणाली के अनुसार संचालित किया जाए।
  3. IPHS मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 2500+ नई भर्तियों की एक साथ विज्ञप्ति जारी की जाए।
  4. भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाए तथा बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को अलग रखा जाए।
  5. आयु-सीमा पार कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को विशेष आयु-छूट प्रदान की जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .