Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर : ज्योति रौतेला

Frontier Desk by Frontier Desk
20/02/24
in देहरादून
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर : ज्योति रौतेला

प्रेसवार्ता के दौरान महिला कांगे्रस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के विफल नीतियोें केे कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई मंहगाई के कारण महिलाओं को घर चलाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि रोज उपभोग करने वाले वस्तुओें पर केन्द्र सरकार ने वैट लगाकर जनता के साथ धोखा किया है। ज्योति रौतेला ने कहा भाजपा की केन्द्र सरकार ने चुनावी लाभ के लिए देश के माहौल खराब करने का काम कर रही है। भाजपा देश के ’’सर्वधर्म संभाव’ को समाप्त कर अपना उल्लू सीधा कर रही है। जो देश की तरक्की से लिए ठीक नही है। उन्होेंने कहा भाजपा ने देश की जनता को केवल भ्रमित करने का काम किया।

ज्योति रौतेला ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेण्डर तथा खाद्यय पदार्थों की कीमतों में बेताहाशा वृद्धि के अलावा कोई उपलब्धि हांसिल नहीं की। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जरूरत की चीजों के दामों में कई-कई गुना वृद्धि से देश की जनता पीड़ित हो चुकी है। उन्होेंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण खाद्य्य पदार्थों के दामों में काफी वृद्धि हुई है। जिससे आम जनता का भाजपा से मोह भंग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता की कमर तोडने का काम कर रही है। प्रतिदिन बढती मंहगाई से अब आम आदमी की बर्दास्तगी से बाहर होती जा रही है। उन्होंनें कहा कि चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के नेता गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार पर देश की जनता के साथ धोखा, विश्वासघात और छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों में लाभ लेने के लिए मोदी सरकार कुछ भी कर सकती है।

ज्योति रौतेला ने अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में महिलायें अपने आप को असुक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। परन्तु आज तक राज्य सरकार ने कोई भी ठोस कार्यवाही नही की है। हत्याकाण्ड में संलिप्त लोग सरकार के नाक के नीचे खुले आम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ’बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा खोखला सावित हुआ है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ों न्याय यात्रा के माध्यम से देश की जनता के दुख और दर्दों को समझने काम कर रहे हैं। उन्होेंने कहा न्याय यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर महिला कांगे्रस कमेटी उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा डोबरियाल, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, उपाध्यक्ष चन्द्रकला नेगी, महासचिव शिवानी मिश्रा थपलियाल, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, अनुराधा तिवाडी, पूरन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .