Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

शादी से नाखुश महिला ने प्रेमी संग रची पति को फंसाने की साजिश, ऐसे खुला राज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
05/07/21
in अपराध संसार, समाचार
शादी से नाखुश महिला ने प्रेमी संग रची पति को फंसाने की साजिश, ऐसे खुला राज

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मथुरा l उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से नाखुश एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति से पीछा छुड़ाने के लिए साजिश रची, लेकिन उसी के मोबाइल फोन ने पुलिस के सामने साजिश का खुलासा कर दिया और पोल खुल गई. अब उसके ऊपर ही गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. महिला ने पति को जेल भेजकर उससे छुटकारा पाना चाहती थी.

शादी से पहले से चल रहा था महिला का अफेयर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ के थाना खैर के अंतर्गत रहने वाली युवती का नोएडा में नौकरी के दौरान ही विकास से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच महिला की शादी कोसीकलां निवासी एक अन्य युवक से हो गई. इसलिए उसने प्रेमी के हाथों पति की कार में अवैध पिस्तौल रखवाकर उसे गिरफ्तार करवाने की साजिश रची, लेकिन पासा उलटा पड़ गया और प्रेमी को जेल भेज दिया गया. अब युवती के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है.

महिला के प्रेमी ने पुलिस को दी अवैथ पिस्तौल की सूचना

कोसीकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया, ‘रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर के गांव कनालसी निवासी विकास नागर ने कोटवन पुलिस चौकी में कार का नंबर बताते हुए सूचित किया कि एक युवक पत्नी के साथ कार में अवैध पिस्तौल लेकर जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने कार को मौके पर रोक लिया और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी.’

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

प्रमोद पवार ने बताया, ‘कार की तलाशी लेने पर बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल मिली. पुलिस ने पति-पत्नी से पिस्तौल के बारे में पूछा तो दोनों से इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही, लेकिन युवती की बातों से पुलिस को उस पर संदेह हुआ. पुलिस ने उसका मोबाइल फोन लेकर जांचा तो शिकायतकर्ता विकास का फोन नंबर मिल गया, जिस पर कुछ ही देर पहले बात हुई थी. फोन के पिछले रिकॉर्ड में भी कई बार लंबे समय तक उस नंबर पर बात किए जाने के प्रमाण मिले. इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया.’

आईपीसी इन धाराओं में केस दर्ज

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया कि विकास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 203, 211, 120 (बी) व 25 और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, साजिश रचने वाली प्रेमिका और इसमें उसका साथ देने वाले उसके भतीजे काशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 203, 211 व 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .