Sunday, June 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

Frontier Desk by Frontier Desk
20/06/24
in देहरादून
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

ग्रामीणों से संवाद करते वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री यादव ने किया टिहरी और नरेंद्रनगर वन प्रभागों के वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, विभाग की तैयारियों का जायजा लिया
वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद

देहरादून। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव आज 20 जून से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर, इस आपदा से निपटने संबंधी उपायों की समीक्षा की गई।

उन्होंने नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत शिवपुरी, हिंडोलाखाल, बेमुंडा, आगराखाल आदि वन रेंजों का दौरा कर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए। केंद्रीय वन मंत्री द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान भागीरथी वृत्त के अंतर्गत नरेंद्र नगर एवं टिहरी वन प्रभागों में विभिन्न स्थलों का दौरा कर वन अग्नि से प्रभावित सुदूर वन क्षेत्र एवं वन विभाग की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

आज हिंदोलखंड और बेमुंदा (नरेंद्रनगर रेंज) और बादशाहीथौल (टिहरी फॉरेस्ट डिवीजन) में ओक फॉरेस्ट और पाइन फॉरेस्ट में आग से क्षतिग्रत हुए वनों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में वन अधिकारियों और ग्रामवासियों से समस्या के समाधान पर संवाद किया। pic.twitter.com/DxjqYAOn0J

— Bhupender Yadav (@byadavbjp) June 20, 2024

भ्रमण के दौरान नरेंद्रनगर रेंज के अंतर्गत हिंडोला खाल, बेमुंडा एवं आगराखाल क्षेत्र में वन अग्नि से प्रभावित वन क्षेत्रों, वन विभाग द्वारा किए गए उपायों एवं स्थानीय निवासियों के स्तर पर प्रदान किए जा रहे सहयोग का भी जायजा लिया।

हिंडोलाखाल में स्थलीय दौरे के दौरान श्री यादव ने कहा कि उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएँ ज्यादा हो गई थी । ये घटनाएं ज्यादातर चीड़ के जंगलों में घटित हुई है । जंगलों में वनाग्नि की घटनाएँ बढ़ी है। इस दौरान इनकी मॉनिटरिंग की गई और साथ में कई बैठकें भी की गई , जिसमें आग लगने के  स्थानीय कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई।

श्री यादव ने कहा कि आज हालात नियंत्रण में हैं इसलिए स्थलीय निरीक्षण आवश्यक था ताकि यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों  का जायजा लिया जा सके , जनसहभागिता और जनसहमति को सुनिश्चित किया जा सके ताकि शासन,वन विभाग समन्वय  के साथ आग की घटनाओं रोक सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए मिलकर काम कर रही है।

बेमुंडा क्रू स्टेशन पर श्री यादव ने ग्रामीण महिलाओं और ग्रामीणों के साथ संवाद  किया और जंगलों में आग लगने के कारणों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वनाग्नि को बुझाने में लगे वन कर्मियों से भी बात की और क्रू स्टेशन का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि हिंडोलाखाल में बांज प्रजाति के वन क्षेत्र हैं , जिसमें पूर्व में कतिपय वन अग्नि की दुर्घटनाएं हुई हैं।

बेमुंडा में वन विभाग द्वारा क्रु स्टेशन की स्थापना की गई है, जिससे कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास वन क्षेत्र में वन अग्नि की घटनाओं के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बेमुंडा क्रु स्टेशन अत्यंत संवेदनशील वन क्षेत्र के निरीक्षण करने में सहायक है।

इसी क्रम में आगराखाल स्थित सामुदायिक उन्नति केंद्र का भी केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय समुदाय द्वारा विभिन्न विकास गतिविधियों में किए जा रहे कार्यों का भी उन्होंने जायजा लिया। इस क्षेत्र में स्थानीय समुदाय द्वारा वन विभाग को वन अग्नि से निपटने में सहयोग भी प्रदान किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय वन मंत्री द्वारा बादशाही ढोल में चीड़ के वनों में हुई अग्नि दुर्घटनाओं के क्षेत्र का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। श्री यादव द्वारा उपस्थित अधिकारियों से वार्ता कर अग्नि को रोकने एवं उससे निपटने के संबंध में प्रयासों की पूर्ण समीक्षा की गई। श्री यादव द्वारा इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि वन विभाग वन अग्नि से निपटने हेतु तैयारी को और अधिक सघन करे।

उन्होंने निर्देशित किया कि आग की सूचना प्राप्त होने पर कम से कम समय में उससे निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केंद्रीय वन मंत्री ने वन अग्नि के मामलों में स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने इस दौरान स्थानीय समुदाय को भी इस संबंध में प्रेरित किया। श्री यादव ने हाल ही में हुई वन अग्नि की  दुर्घटनाओं एवं उससे हुई जान-माल की क्षति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। केन्द्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बादशाहीथौल फारेस्ट रेंज में वन विभाग के अधिकारियों और वन कर्मियों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने वनाग्नि से निपटने हेतु जो उपकरण हैं उनका निरीक्षण किया और वन कर्मियों से उन उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार किशोर उपाध्याय सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .