Monday, May 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

इजरायल में भी यूपी जैसा फॉर्मूला, किसका घर ध्वस्त करने जा रहे PM नेतन्याहू

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/11/24
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, समाचार
इजरायल में भी यूपी जैसा फॉर्मूला, किसका घर ध्वस्त करने जा रहे PM नेतन्याहू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

तेल अवीव: पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के भीषण नरसंहार के बाद से इजरायल के भीतर कई हमले हुए हैं। ऐसे ही एक हमले में सैनिक की हत्या करने वाले बंदूकधारी के घर को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। लोग इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के इस कदम की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से तुलना कर रहे हैं। आईडीएफ ने आरोपी के घर का माप भी ले लिया है। इसे लेकर इजरायल में बवाल मचा है। नियमों का हवाला देकर कई मानवाधिकार समूह इसकी आलोचना कर रहे हैं। इन आरोपों से निपटने के लिए नेतन्याहू सरकारी नियमों में भी बदलाव करने जा रहे हैं।

मामला पिछले साल येरुशलम के निकट एक आईडीएफ चौकी पर फिलिस्तीनी बंदूकधारियों द्वारा किएहमले से जुड़ा है। उस हमले में तीन बंदूकधारियों ने वेस्ट बैंक के रूट 60 पर सुरंग चौकी पर हमला किया और आईडीएफ सैनिक कॉर्पोरल अवराम फेटेना की हत्या कर दी थी। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसरा, एक दुर्लभ कदम के तहत, सेना ने कहा कि वह उस फिलिस्तीनी बंदूकधारी के घर को ध्वस्त करने की योजना बना रहे हैं, जिसने पिछले साल एक इजरायली सैनिक की हत्या कर दी थी। इस घर को इस वर्ष के शुरू में पहली बार ध्वस्त किया गया था, जिसके बाद इसका फिर से निर्माण हुआ और अब आईडीएफ एक बार फिर इस घर को ध्वस्त करने की प्लानिंग कर रही है। इसको लेकर इजरायल में बवाल मचा हुआ है।

इजरायली रक्षा बलों के सैनिकों ने पश्चिमी तट के शहर हेब्रोन में बंदूकधारी अब्देलकादर कवासमेह के घर को ध्वस्त करने से पहले उसके घर को मापने का काम कर लिया है। कवासमेह के हमास आतंकवादी समूह से संबंध हैं। आईडीएफ ने कहा कि घर का नया नक्शा “घर के ध्वस्त होने से पहले ही तैयार कर लिया गया था, इसलिए एक बार फिर घर को ध्वस्त किया जाएगा।”

घर ध्वस्तीकरण पर इजरायल में नियम

इजरायली नीतियों के अनुसार, घातक आतंकी हमलों को अंजाम देने के आरोपियों के घरों को ध्वस्त किया जाता है। इजरायल शायद ही कभी उन घरों को फिर से ध्वस्त करता है जिन्हें दोबारा बनाया गया है, लेकिन इस बार ऐसा हो रहा है। इसके लिए सरकार नियमों में भी बदलाव भी करने जा रही है। मानवाधिकार समूहों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में, कई इज़रायली रक्षा अधिकारियों ने इस नियम की अनदेखी की है। उन्होंने इसे अनुचित कहा है।

इजरायल में रह रहे हमास के गुर्गे

वेस्ट बैंक स्थित सुरंग चौकी पर हुए हमले में किया गया यह हमला 7 अक्टूबर के नरसंहार के ठीक एक महीने बाद और पश्चिमी तट में भारी तनाव के बीच हुआ था। तब से इजरायली सैनिकों ने लगभग 5250 वांछित फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। ऐसा दावा है कि इनमें से 2,050 से अधिक लोग हमास के लिए काम करते हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .