Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

इंडिया नाम रखने से UPA के कुकर्म नहीं छुपेंगे, लाल डायरी से खुलेंगे सारे राज : PM Modi

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/07/23
in राष्ट्रीय, समाचार
इंडिया नाम रखने से UPA के कुकर्म नहीं छुपेंगे, लाल डायरी से खुलेंगे सारे राज : PM Modi
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के सीकर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार से बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की कथित लाल डायरी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने सरकार चलाने के नाम पर लूट की दुकान चलाई है. लूट की इस दुकान का सबसे ताजा उदाहरण हैं राजस्थान की लाल डायरी. लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे बंद हैं. लोग कहते हैं कि अगर इसके पन्ने खुलेंगे तो कांग्रेस सरकार का डिब्बा गुल हो जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा, लाल डायरी का नाम सुनकर कांग्रेस के बड़े नेताओं की हालत खराब है. इस डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे बंद हैं. अगर इसके पन्ने खुले तो अच्छे अच्छे निपट जाएंगे. ये लाल डायरी कांग्रेस सरकार का डिब्बा गुल करने जा रही है.

पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान के लोग बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते. मां पद्मावती और मां पन्नाधाय की इस धरती की बेटियों के साथ जो हो रहा है, वह आक्रोश से भर देता है. किसी दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होता है और उस पर एसिड डाल दिया जाता है. किसी दलित बहन के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप होता है, आरोपी उसका वीडियो बनाते हैं, पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती. बेखौफ आरोपी वीडियो वायरल कर देते हैं. छोटी-छोटी बच्चियां और स्कूल की टीचर तक राजस्थान में सुरक्षित नहीं हैं.

पीएम मोदी ने कहा, राज्य सरकारों की एक और जिम्मेदारी होती है नागरिकों की सुरक्षा की कानून-व्यवस्था की लेकिन कांग्रेस सरकार ये भी नहीं कर पा रही है, आए दिन गैंगवार की खबरों ने राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश को उसकी साख को बिगाड़ दिया है.

INDIA गठबंधन पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने एक नया पैंतरा चलाया है, ये पैतरा है- नाम बदलने का. पहले के जमाने में कोई पीढ़ी या कंपनी बदनाम हो जाती थी तो तुरंत नया बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित कर अपना धंधा पानी चलाने की कोशिश करती थी. कांग्रेस भी वहीं कर रही है.  UPA के कुकर्म याद न आए इसलिए उसे बदलकर I.N.D.I.A कर दिया है.

क्या है ‘लाल डायरी’ में?

गुढ़ा खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं, लेकिन मगर कह रहे हैं कि इसमें विधायकों के लेन-देन का हिसाब है. बीजेपी का हेलिकॉप्टर खाली क्यों गया था और बीजेपी के विधायक अपनी पार्टी के बाड़ेबंदी से क्यों भागे थे उसका भी जिक्र है. राजस्थान क्रिकेट एसोशिएसन के चुनाव का हिसाब-किताब भी है. वो कहते हैं कि चुनाव से पहले सब सामने आ जाएगा.

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .