Tuesday, June 10, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

झारखंड में ‘मिनी पाकिस्तान’ पर बवाल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/05/23
in राज्य, समाचार
झारखंड में ‘मिनी पाकिस्तान’ पर बवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रांची : विवादित बयानों के लिए मशहूर झारखंड कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी की ताजा टिप्पणी से बवाल खड़ा हो गया है। इरफान अंसारी ने इस बार विधानसभा क्षेत्र महागामा को मिनी पाकिस्तान कह दिया। उनके बयान पर बवाल हो गया है। इरफान अंसारी ने कहा कि यदि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को हराना है तो गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से किसी मुस्लिम प्रत्याशी को उतारना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जैसे कि महागामा को मिनी पाकिस्तान कहा जाता है। मतदाताओं के नजरिए से। मधुपुर, जरमुंडी और गोड्डा में भी मुस्लिम आबादी है। इरफान अंसारी के इस बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बयान उनकी वैचारिकी दर्शाता है। वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो का क्या एजेंडा है, यह इरफान अंसारी के बयान में दिखता है। हालांकि, बवाल बढ़ता देख इरफान अंसारी ने यू-टर्न लिया और कहा कि उन्होंने बीजेपी का बयान दोहराया है।

बाबूलाल मरांडी ने इरफान पर बोला हमला

इरफान अंसारी को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने महागामा विधानसभा क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान बताया है। दरअसल, इरफान अंसारी के मन की यही वैचारिकी है जो गाहे-बगाहे सामने आ जाती है। बाबूलाल मरांडी ने 10 जून 2022 को हुई रांची हिंसा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इरफान अंसारी ही थी जिन्होंने रांची दंगों के बाद बलवाइयों को बचाया था। उन्होंने कहा कि मन में तो घोर कट्टरवाद भरा है। उन्मादी विचार भरा है। हिंदू विरोध भरा है। ऐसे में मन से सात्विक बातें नहीं निकलेंगी। बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि इरफान अंसारी को सांसद निशिकांत दुबे ही बेहतर जवाब दे पाएंगे। इधर, बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर पलटवार करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि यही बाबूलाल मरांडी जब झाविमो में थे तो मुझे बेस्ट सेक्यूलर नेता कहा करते थे।

निशिकांत दुबे ने इरफान अंसारी पर साधा निशाना

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इरफान अंसारी के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर कहा कि उन्होंने जो कहा सही कहा। यही झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का एजेंडा है। महागामा में दीपिका पांडेय सिंह, पोड़ैयाहाट में प्रदीप यादव और पाकुड़ में आलमगीर आलम का मुख्य उद्देश्य यही है कि वहां मुस्लिम आबादी बढ़ाओ और चुनावों में उनका वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करो। निशिकांत दुबे ने कहा कि इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी भी यही करते थे। निशिकांत दुबे ने कहा कि यह बात सच है कि मधुपुर विधानसभा, मुस्लिम बाहुल्य हो गया है।

झारखंड हाईकोर्ट में भी उठ चुका है यह मुद्दा

बता दें कि हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से पूछा है कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर उनके पास क्या जानकारी है। यदि व्यापक पैमाने पर घुसपैठ हो रहा है तो राज्य या केंद्र सरकार ने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि संताल परगना के साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जैसे जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से डेमोग्राफी बदल रही है। बीजेपी का आरोप है कि राज्य सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से बड़े पैमाने पर घुसपैठिये कई जिलों में बस गए हैं। वह स्थानीय आदिवासी युवतियों से शादी कर उनका धर्मांतरण कराते हैं और संपत्तियां हड़प लेते हैं। हालांकि, बीजेपी के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने तीखा जवाब दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.