Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के क्रिकेटर्स 35 लाख के केले खा गए और पी गए 22 लाख का पानी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/06/22
in उत्तराखंड, खेल संसार
उत्तराखंड के क्रिकेटर्स 35 लाख के केले खा गए और पी गए 22 लाख का पानी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने उत्तराखंड को रिकॉर्ड 725 रनों से हरा दिया। मुंबई की ये बड़ी जीत वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गई, लेकिन उत्तराखंड के लिए ये अनुभव बेहद शर्मनाक रहा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 सालों के इतिहास में किसी टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी। मैच हारने के बाद उत्तराखंड की टीम को लेकर तमाम विवाद भी हुए। मीडिया रिपोर्ट्स मे कहा गया कि उत्तराखंड की टीम कागजों पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाती है, लेकिन खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते के रूप में सिर्फ 100 रुपये देती है।

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए खिलाड़ियों के खाने-पीने के खर्चे को सामने किया है, हालांकि इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। सीएयू के मुताबिक खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते के रूप में 49 लाख 58 हजार रुपये दिए गए। खाने-पीने पर 1.74 करोड़ रुपये का खर्चा आया।

हैरानी इस बात की है कि केले खरीदने के लिए एसोसिएशन ने 35 लाख रुपये खर्च दिए, जबकि 22 लाख रुपये पानी की बोतलों पर खर्चे गए। सीएयू पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। हालांकि एसोसिएशन ने एक विज्ञप्ति जारी कर अपनी सफाई दी है।

सीएयू के मुताबिक खिलाड़ियों को 2021-22 सीजन में 1250 और सपोर्ट स्टाफ को 1500 रुपये दैनिक भत्ते के रूप में दिए जाते हैं। खबर थी कि मुंबई के खिलाफ मैच से पहले खिलाड़ियों को डीए नहीं दिया गया, उनके लिए खाना नहीं मंगवाया गया। इसे लेकर एसोसिएशन का कहना है कि बायो-बबल के कारण खिलाड़ी बाहर खाने नहीं जाते थे। उनके लिए होटल में ही खाना मंगवाया गया। खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते से ही इसका भुगतान किया गया। बता दें कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की ऑडिट रिपोर्ट पर भी खिलाड़ी ऐतराज जता चुके हैं। उनका कहना था कि खिलाड़ियों को मैच फीस या दैनिक भत्ते पूरे नहीं दिए गए। खिलाड़ियों ने प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .