उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी l यातायात पुलिस उत्तरकाशी मे तैनात जवान अजय नेगी उत्तरकाशी बस अड्डे में यातायात ड्यूटी पर थे l ड्यूटी के दौरान जवान को पेट्रोल पम्प उत्तरकाशी के पास एक पर्स पड़ा हुआ मिला, जिसमें 1,09,500 रु0 की नगदी, सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी पायल (चांदी की) एवं अन्य कागजात थे। कानि अजय द्वारा आस-पास पूछताछ करने के उपरांत पर्स को पुलिस चौकी बाजार उत्तरकाशी में दीपक चौहान को उक्त सम्बन्ध में बताया, दोनों कर्मियों के द्वारा पर्स मालिक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो उक्त पर्स ग्राम जेष्टवाडी,चिन्यालीसौड़ निवासी महिला पुष्पा रावत पत्नी उत्तम सिंह रावत का निकला।

जवानों द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला से सम्पर्क कर चौकी पर बुलाकर पर्स को समस्त धनराशि व जेवरात के साथ उनके सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वह अपनी बहन के लड़के की शादी में जा रही थी,पर्स खोने पर वह काफी परेशान थी, महिला द्वारा पुलिस जवानों का तह दिल से आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *