Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

‘आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो कॉल करती थी मुझे’, हनीट्रैप का शिकार होने से बचा ये नेता!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/08/22
in अपराध संसार, राज्य
‘आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो कॉल करती थी मुझे’, हनीट्रैप का शिकार होने से बचा ये नेता!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बीजेपी के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ‘अज्ञात महिला’ ने उन्हें ‘हनीट्रैप’ में फंसाने की कोशिश की और उन्हें ‘ब्लैकमेल’ किया. उसने वीडियो कॉल के जरिए यौन संबंध बनाने की मांग की. शिकायत नजीबाबाद थाने में दर्ज कराई गई है.

पूर्व बीजेपी सांसद ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक पूर्व बीजेपी सासंद ने कहा, कुछ दिनों पहले मुझे एक अज्ञात नंबर से कई वीडियो कॉल आए. मैंने कई बार डिस्कनेक्ट किया लेकिन वह मुझे बार-बार कॉल करती रही. बाद में मुझे व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला, जिसमें कॉलर ने खुद को एक महिला बताया और मुझे फोन उठाने के लिए कहा.

उन्होंने कहा, जब मैंने आखिरकार फोन उठाया, तो महिला ने मुझसे यौन संबंध बनाने की बात कही. मैंने तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया लेकिन मुझे एक और कॉल आया, जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में थी. मैंने फिर से कॉल को डिस्कनेक्ट किया, जिसके बाद मुझे मेरे चेहरे के साथ कुछ मॉफ्र्ड तस्वीरें भेजी गई.

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि महिला ने तस्वीरें लीक करने की धमकी देते हुए उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह ने कहा, पुलिस ने कुंवर भारतेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर आईटी अधिनियम की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है. जांच जारी है और हम आरोपी महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने फोन पर कोई अनजान वीडियो कॉल न उठाएं.

एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह के घोटाले आम हैं और इससे जुड़ी महिलाएं ज्यादातर रात में वीडियो कॉल करती हैं. जब कोई कॉल रिसीव करता है तो उसकी तस्वीर वीडियो का हिस्सा बन जाती है. बाद में गैंग के ये सदस्य रंगदारी मांगने के लिए उन्हें ब्लैकमेल करते हैं.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .