Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार से बढ़ी प्रशासन की मुश्किलें

Frontier Desk by Frontier Desk
12/03/24
in देहरादून
ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार से बढ़ी प्रशासन की मुश्किलें
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मंगलवार को बेनतीजा रही वार्ता

देहरादून। देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। जिसके बाद शासन प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। इसी कड़ी में ग्रामीणों से वार्ता के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इस दौरान ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक सड़क निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक वो नहीं मानने वाले हैं।

दरअसल, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतें सनगांव, नाही कला और सिन्धवाल के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों के साथ डोईवाला एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने वार्ता की। साथ ही ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण सड़क के ना बनने तक चुनाव बहिष्कार की मांग पर अड़े रहे।

ग्रामीणों का कहना था कि हर बार उनको आश्वासन दिया जाता है और चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं, लेकिन इस बार ग्रामीण लिखित आश्वासन के बाद ही शांत बैठेंगे। उनका कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो ग्रामीण चुनाव बहिष्कार के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंची डोईवाला उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। आज भी उनके साथ विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात कह रहे हैं। जिसको लेकर जल्द ही ग्रामीणों के जन प्रतिनिधियों के साथ उच्च अधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने टांगे सड़क नहीं तो वोट नहीं के बैनर

बता दें कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतें नाही कला, सनगांव और सिन्धवाल के रहने वाले ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे हैं। इस बार ग्रामीण सड़क की मांग पूरी न होने तक लोकसभा चुनाव के पूरी तरह से बहिष्कार पर उतर आए हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर भी लगा दिए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .