Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

विंध्य के वैज्ञानिक ने बनाई विशेष कोरोना किट, 10 मिनट में देगी मरीज की जानकारी

केवल 10 मिनट में पता चल जाएगा कि मरीज के अंदर कोरोना संक्रमण है कि नहीं। इस रैपिड कार्ड किट की कीमत बहुत कम रहेगी।

Frontier Desk by Frontier Desk
09/04/20
in अपराध संसार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आनंद अकेला की रिपोर्ट

भोपाल। विंध्य के वैज्ञानिक ने वो खोज कर डाली जिसकी न केवल आज पूरे विश्व बल्कि भारत को सबसे ज्यादा जरूरत है। विंध्य के सतना के वैज्ञानिक द्वारा बनाई गई किट कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में निभाई अहम भूमिका।
सतना के युवा वैज्ञानिक डा. राम प्रमोद तिवारी ने कोरोना की जांच के लिए एक विशेष रैपिड कार्ड किट तैयार की है। युवा वैज्ञानिक तिवारी की किट को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अधीन काम करने वाले पुणे के संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआईवी) सेंटर ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस किट में प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्री का ऑडिट आईसीएमआर करेगा। जिसके पश्चात यह किट बाजार में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह किट आदमी के शरीर के अंदर मौजूद कोरोना वायरस के संक्रमण की पहचान कम से कम 10 मिनट और अधिकतम 15 मिनट में कर देगा। बाजार में यह किट की कीमत 300 रुपये से 400 रुपये के बीच में हो सकती है।
गौरतलब है कि सतना जिले के पिपरा गांव के निवासी डा. राम प्रमोद तिवारी एमआईटीएस के पूर्व डायरेक्टर प्रो. पीएस बिसेन के मार्गदर्शन में पीएचडी संपन्न की थी। एमआईटीएस से ही डा. तिवारी ने टीबी की किट पर रिसर्च कर यूएस, जापान और यूरोप के देशों से पेटेंट भी ले रखा है। वर्तमान में वह भारत की राजधानी दिल्ली में वेनगार्ड से संबंद्ध हैं, जहां उनकी कंपनी कोरोना वायरस से जांच के लिए विशेष रैपिड कार्ड किट बनाने का काम कर रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी महीने में डा. तिवारी ने कुछ सैंपल मुंबई की लैब में जांच के लिए भेजे थे, जो पूर्णतः सफल रहे। इसके बाद ही कोरोना का पता लगाने के लिए बनी इस रैपिड कार्ड किट के लिए वेनगार्ड कंपनी ने एप्रूवल मांगा था। जांच के बाद एनआईवी पुणे सहित आईसीएमआरसे इस किट अपनी मंजूरी मंजूरी दे दी है।

सैंपल फोटो साभार गूगल

कुछ इस तरह से काम करती है यह किट
मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण है कि नहीं इसका पता लगाने के लिए इस रैपिड कार्ड किट पर तुरंत निकले खून की एक बूंद डालनी होगी। जिसके पश्चात 11 से 16 मिनट के अंदर यह किट वायरस के संक्रमण की मौजूदगी बता देगी। वर्तमान में अभी मॉड्यूक्यूलर जांच के द्वारा ही इसका पता चलता है जिसमें सात से आठ घंटे का समय लग जाता है।
पहले होगा इसका क्लीनिकल ट्रायल
बाजार में इस किट को उतारने से पहले डा. तिवारी को 100 किट के द्वारा एक क्लीनिकल ट्रायल करना होगा। यह ट्रायल देश के किसी भी हिस्से में किया जा सकता है। ट्रायल के बाद ड्रग स्‍टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन को भी अगर आवश्यकता महसूस होती है तो वह इनहाउस इसका ट्रायल कर सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .