Tuesday, May 13, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home घर संसार

गर्मी में लू से बचाएगा बेल का शरबत, जान लें बनाने का तरीका व फायदे

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/04/21
in घर संसार
गर्मी में लू से बचाएगा बेल का शरबत, जान लें बनाने का तरीका व फायदे

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

तेज गर्मी से बचने के लिए हर किसी का मन कुछ ठंडा पीने का होता है। ऐसे में लोग खासतौर पर कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। मगर यह सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में आप बेल का शरबत पी सकती है। जी हां, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन, आयरन आदि पोषक तत्व होते हैं। यह गर्मी में लू से बचाने के साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं घर पर बेल का शरबत बनाने की रेसिपी व इसके फायदे…

सामग्री
बेल (फल)- 2
चीनी- 4-5 छोटे चम्मच
काला नमक- स्वाद अनुसार
भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार

विधि
– सबसे पहले बेल धोकर काट लें।
– अब उसका पल्प यानी गूदा निकालें।
– एक बाउल में बेल का पल्प और इससे दोगुना पानी डालें।
– पल्प को अच्छे से मसल कर पानी के साथ मिलाएं।
– छन्नी की मदद से इसका रस निकालकर चीनी मिलाएं।
– अब इसमें ठंडा पानी या आइस क्यूब डालें।
– नमक और जीरा मिलाकर ठंडा- ठंडा सर्व करें।

तो चलिए जानते हैं इसके फायदे…

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे संबंधी रोगों के होने का खतरा कम रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में बेल का शरबत जरूर शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज रहेगी कंट्रोल
बेल का शरबत पीने से शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

लू से बचाव
गर्मी से तेज धूप के संपर्क में आने से लू लगने के खतरा रहता है। ऐसे में ठंडा- ठंडा बेल का शरबत पीना बेस्ट ऑप्शन है। यह शरीर की गर्मी दूर करने के साथ लू से बचाव रखता है। शरीर में पानी की कमी पूरी होने से डिहाड्रेशन की समस्या से आराम रहता है।

मजबूत पाचन तंत्र
इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, डायरिया आदि पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है।

वजन घटाए
मोटापे से परेशान लोगों को अपनी डेली डाइट में बेल का शरबत शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर अधिक होने से शरीर में जमा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलेगी।


साभार : पंजाबकेसरी.इन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.