Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

आईपीएल : विराट कोहली को लग गई गोल्डन डक की हैट्रिक

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/04/23
in खेल संसार
आईपीएल : विराट कोहली को लग गई गोल्डन डक की हैट्रिक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्लीः पिछले 15 साल से प्रोफेशनल क्रिकेट में सक्रिय विराट कोहली ने साल के लगभग हर दिन क्रिकेट खेला होगा. जितने रन और शतक उनके बल्ले से निकले हैं, उससे भी ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगभग हर दिन उन्होंने रनों की बरसात की होगी. फिर भी एक तारीफ ऐसी है, जो विराट जैसे बल्लेबाज के लिए किसी बुरे सदमे जैसी साबित हो रही है. एक बार फिर ये तारीख विराट के लिए नाकामी ही लेकर आई.

रविवार 23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रहे विराट कोहली अपने बल्ले से कोई योगदान नहीं दे सके. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत ही खराब रही. मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने विराट कोहली को LBW आउट कर दिया. यानी कोहली खाता खोले बिना आउट हो गए.

23 तारीख का नासूर

विराट के आईपीएल करियर में ये सातवीं बार था जब वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसमें भी सबसे खास बात है तारीख. असल में 23 अप्रैल वो तारीख है, जो विराट कोहली के आईपीएल करियर में नासूर बन चुकी है. ये कोई पहला मौका नहीं है, जब 23 अप्रैल ने विराट को ऐसा दर्द दिया है.

असल में ये लगातार तीसरी बार है, जब विराट कोहली IPL में 23 तारीख को खेले गए मैच में पहली ही गेंद पर आउट हुए. इससे पहले 2017 में कोलकाता के खिलाफ, फिर 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी वह पहली ही गेंद पर आउट हुए थे.

2017 से 2022 के बीच RCB ने 23 अप्रैल को कोई मैच नहीं खेले थे. इसलिए कहा जा सकता है कि 23 अप्रैल 2017 से विराट कोहली जब भी IPL मैच के लिए मैदान में उतरे, उन्होंने गोल्डन डक की हैट्रिक लगाई.

ग्रीन जर्सी में भी हाल बुरे

सिर्फ 23 अप्रैल ही नहीं, बल्कि RCB की हरी जर्सी के साथ विराट कोहली के लिए लगातार दूसरा सीजन बेहद खराब रहा है. पिछले आईपीएल सीजन में जब RCB ने अपनी खास हरी जर्सी पहनकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेला था, तब भी कोहली का कुछ ऐसा ही हाल हुआ था. तब भी कोहली मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. इस बार भी हरी जर्सी उनके लिए बुरी साबित हुई.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .