हादसे का है इंतजार?

सिमरी बख्तियारपुर। अमित कुमार।
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अनुमंडल के सिमरी पंचायत के हिन्दुपुर गाँव में लगे ट्रांसफार्मर पर पिछले दिनों आए आँधी के कारण एक पेड़ गिर गया है। गांव के ही सुनिल यादव, पप्पू यादव, फेकन यादव, राहुल, इंद्रजीत ने बताया कि उक्त घटना की सूचना आवेदन देकर बिजली विभाग को दी गई है। परन्तु अभी तक विभाग द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। वहीं चंदन ने बताया कि विभाग की इस लापरवाही से किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। राकेश, मुकेश, श्रवण और पांडव के द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी बिजली के तार गिरने से हादसा हो चुका है। वहीं गांव वासियों ने अपील की है कि विभाग इस ओर ध्यान दे और जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाए ताकि किसी हादसे की शंका न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *