Friday, July 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

चांद की मिट्टी में मिला पानी, चंद्रयान-1 के दावे पर लगी मुहर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/07/24
in राष्ट्रीय, समाचार
चांद की मिट्टी में मिला पानी, चंद्रयान-1 के दावे पर लगी मुहर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: लो जी.. चांद की मिट्टी में पानी है इस बात का खुलासा हो गया. चीन के साइंट‍िस्‍ट ChangE5 मिशन के तहत चंद्रमा से कुछ मिट्टी लेकर आए थे. उनमें पानी के पार्टिकल्‍स मिले हैं. पहली बार ऐसा है क‍ि क‍िसी देश ने चांद पर पानी होने के ऐसे ठोस सबूत दिए हैं. यह चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को बढ़ा सकती है. ये भी पता चलेगा क‍ि चांद पर जीवन की संभावना है या नहीं.

चीन ने 2020 में ChangE5 मिशन शुरू क‍िया था. उस वक्‍त मकसद चीन की मिट्टी लेकर आना था, ताकि उसके पार्टिकल्‍स की जांच की जा सके. अब तक कहा जा रहा था क‍ि चांद की सतह बिल्‍कुल सूखी और हार्ड है. लेकिन इस सबूत से साफ हो गया क‍ि अगर उस सतह में पानी के अणु मौजूद हैं, तो वह नम होगी. इससे ये भी साफ हो गया क‍ि वहां पानी केवल बर्फ के रूप में मौजूद नहीं है.

दशकों पहले, अमेरिकी अपोलो अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के मिट्टी के सैंपल लेकर आए थे. उनमें पानी के कोई संकेत नहीं थे. इन सैंपल को देखने के बाद वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि चंद्रमा की मिट्टी पूरी तरह से सूखी थी. इस निष्कर्ष का नासा ने भी समर्थन किया था. नासा ने तब कहा था क‍ि चंद्रमा की सतह पर पानी की कमी है. हालांकि, बाद में जैसे-जैसे टेक्‍नोलॉजी डेवलप हुई, इस धारणा को चुनौती मिलने लगी. और अब 40 साल बाद यह धारणा पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गई है. अब साफ हो गया है क‍ि वहां की मिट्टी में पानी है.

इससे पहले 2009 में भारत के चंद्रयान-1 ने कुछ इसी तरह के संकेत दिए थे. भारत के अंतर‍िक्ष यान ने चांद पर हाइड्रेटेड खनिजों का पता लगाया था, जो सूर्य के प्रकाश वाले क्षेत्रों में पानी के अणुओं की मौजूदगी का संकेत देते हैं. यह एक महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन 2020 तक इसके आगे कुछ भी पता नहीं चला. बाद में नासा ने स्ट्रेटोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (SOFIA) के डेटा का उपयोग करके चंद्रमा की सूर्य की रोशनी वाली सतह पर पानी की खोज की घोषणा की. लेकिन ये निष्कर्ष मुख्य रूप से रिमोट सेंसिंग और माइक्रोएनालिसिस तकनीकों पर आधारित थे. लेकिन अब तो पूरी तरह सबूत मिल चुके हैं.

ChangE5 मिशन के जर‍िये चीन ने 2020 में चंद्रमा के निकटवर्ती भाग से म‍िट्टी के नमूने ल‍िए थे. ये सैंपल अपोलो और सोवियत लूना मिशनों द्वारा एकत्र किए गए नमूनों की तुलना में ज्‍यादा ऊंचाई वाली जगह से लिए गए थे. बीजिंग नेशनल लेबोरेटरी फॉर कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स ऑफ द चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) के वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च की और साफ कर दिया क‍ि चांद की मिट्टी में पानी है. यह रिसर्च 16 जुलाई को नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका पब्‍ल‍िश हुआ है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .