Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने ऐसा क्या कह दिया कि कांग्रेसी हो रहे गदगद, ऐसे कर रहे हैं तारीफ

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
28/03/22
in राष्ट्रीय, समाचार
नितिन गडकरी ने ऐसा क्या कह दिया कि कांग्रेसी हो रहे गदगद, ऐसे कर रहे हैं तारीफ

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुंबई l कांग्रेस ने नितिन गडकरी की उस कथित टिप्पणी को हाथों-हाथ लिया है. जिसमें उन्होंने देश में लोकतंत्र के लिए कांग्रेस की मजबूती को जरूरी बताया था. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव सचिन सावंत ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की टिप्पणी का स्वागत किया. सावंत ने गडकरी से आह्वान किया कि वे पीएम नरेंद्र मोदी से विपक्ष को नष्ट करने की बीजेपी की कोशिश के बारे में बात करें.

‘गडकरी की चिंता की करते हैं प्रशंसा’
कांग्रेस नेता सचिन सांवत ने कहा, ‘गडकरी जी ने जो चिंता जताई, हम उसकी प्रशंसा करते हैं. उन्हें केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्षी पार्टियों और लोकतंत्र को नष्ट करने की बीजेपी की कोशिश के बारे में पीएम मोदी से बात करनी चाहिए.’ उन्होंने गैर- भाजपा शासित राज्यों की सरकारों का उत्पीड़न करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई.

सचिन सावंत ने दावा किया, ‘सुप्रीम कोर्ट भी असहाय प्रतीत हो रहा है. आप जांच एजेंसियों का इस्तेमाल गैर भाजपा पार्टियों की सरकारों को प्रताड़ित करने के लिए कर रहे हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की राजनीति पिछले 8 सालों से हो रही है, जो अभूतपूर्व है.

‘कांग्रेस की विचारधारा देश हित में’
कांग्रेस नेता ने कहा कि नितिन गडकरी की ओर से व्यक्त की गई भावना अच्छी है. सावंत ने कहा कि वह इस बात से अनजान नहीं हैं कि कैसे मोदी सरकार देश में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है और लोगों को एहसास होगा कि कांग्रेस की विचारधारा और विचार राष्ट्र हित में हैं.

‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस अहम’
नितिन गडकरी ने शनिवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि लोकतंत्र के लिए मजबूत कांग्रेस अहम है. उनकी ईमानदारी से इच्छा है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बने. उन्होंने कहा था, ‘लोकतंत्र दो पहियों के सहारे चलता है. जिनमें से एक पहिया सत्ताधारी पार्टी है जबकि दूसरा पहिया विपक्ष है. लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत है और इसलिए मैं हृदय से महसूस करता हूं कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होना चाहिए.’

‘कांग्रेस का कमजोर होना देश के लिए अच्छा नहीं’
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि चूंकि कांग्रेस कमजोर हो रही है और क्षेत्रीय पार्टियां उसका स्थान ले रही हैं. ऐसे में यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है कि अन्य क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस का स्थान लें. कार्यक्रम में गडकरी ने यह भी बताया कि जब वे भाजपा में नए-नए आए थे तो महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता दिवंगत श्रीकांत जिचकर ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने को कहा था.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .