Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

अगर भारत शांति प्रस्ताव रखता है तो… यूक्रेन युद्ध पर क्या-क्या बोले रूसी राजदूत

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/02/25
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, समाचार
अगर भारत शांति प्रस्ताव रखता है तो… यूक्रेन युद्ध पर क्या-क्या बोले रूसी राजदूत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली।  चीन और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से युद्ध चल रहा है। अब कई देश इस युद्ध को खत्म करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। भारत ने भी अपील की है कि दोनों ही देशों को युद्ध समाप्त कर देना चाहिए। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत ने रूस और यूक्रेन युद्ध में किसी का पक्ष नहीं लेकर सही रास्ता चुना है। साथ ही, यह भी कहा कि अगर भारत दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म करवाने के लिए शांति प्रस्ताव रखता है तो रूस इसके लिए तैयार है।

सीएनएन-न्यूज 18 से बात करते हुए रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा, ”यदि भारत शांति प्रस्ताव रखता है, तो हमने कहा है कि हम इसके लिए तैयार हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा है कि हम सभी गंभीर प्रस्तावों के लिए तैयार हैं, लेकिन सभी प्रस्तावों में संघर्ष के मूल कारण को लेकर होना चाहिए।” भारत ने अब तक रूस और यूक्रेन में से किसी एक का साथ नहीं दिया है, बल्कि साफ तौर पर दोनों ही देशों से युद्ध को खत्म करने के लिए कहा है। सोमवार को भी भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मसौदा प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं की, जिसमें तनाव कम करने, शत्रुता को जल्द खत्म करने और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान करने का आह्वान किया गया था।

वहीं, हथियारों की खरीद पर रूसी राजदूत ने कहा कि “भारत अन्य स्रोतों से रक्षा उपकरण और हथियार खरीदने के लिए स्वतंत्र है। जाहिर है, अमेरिकी उपकरण रूसी प्रोडक्ट्स की तुलना में बहुत महंगे हैं। मौजूदा संघर्ष ने हमारे उत्पादों की बहुत अच्छी गुणवत्ता को दिखाया है। बहुत सस्ते, जिनमें विमान, मानव रहित वाहन और कई अन्य शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि भारत ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के लिए अधिक उत्सुक है ताकि देश के भीतर उपकरण निर्मित किए जा सकें। ऐसा होने के लिए, भारत रूस सहित सभी पक्षों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। भारतीय बाजार बहुत प्रतिस्पर्धी है। ‘मेक इन इंडिया’ लॉन्च होने से पहले, रूस के साथ सह-उत्पादन और तकनीक हस्तांतरण हुआ था। हम इस बाजार में बहुत मौजूद हैं, और हम प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। भारतीय बाजारों में हमारी स्थिति बहुत मजबूत है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .