एकनाथ शिंदे के मन में क्या है? महाराष्ट्र में बढ़ता ही जा रहा सस्पेंस

नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अभी तक महायुति मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाई है। गूगल पर लोग लगातार महाराष्ट्र की राजनीति और वहां से जुड़ी लेटेस्ट खबरें सर्च कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर गुरुवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुति के तीनों नेताओं की मीटिंग हुई लेकिन अभी तक असल सवाल का उत्तर नहीं मिला है।

अमित शाह के साथ मीटिंग को पॉजिटिव बताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने देर रात कहा कि मुंबई में महायुति की मीटिंग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लिया जाएगा और एक-दो दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि अब खबर ये है कि एकनाथ शिंदे अपने सतारा जिले में अपने गांव चले गए हैं। शिंदे अचानक इतने महत्वपूर्ण मुद्दे को छोड़कर अचानक सतारा क्यों गए हैं, इसको लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है

महाराष्ट्र में कहां फंस पेच?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के सीएम को लेकर तो अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं लेकिन अभी मामला मंत्री पदों पर फंसा हुआ है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र का गृह मंत्री पद चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार को कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो यह पद पार्टी से किसी और को दिया जाएगा।

क्या केंद्र सरकार में शिफ्ट किए जा सकते हैं एकनाथ शिंदे?

पत्रकारों से बातचीत में शिरसाट ने कहा कि शिंदे निश्चित रूप से केंद्रीय मंत्री के तौर पर केंद्र में नहीं जाएंगे। शिरसाट के पार्टी सहयोगी और पूर्व मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि पार्टी के निर्वाचित विधायक और पार्टी कार्यकर्ता दृढ़ता से महसूस करते हैं कि शिंदे को नई सरकार का हिस्सा होना चाहिए। देसाई 2022 से 2024 तक शिंदे के गढ़ ठाणे के संरक्षक मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *