Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

क्या I.N.D.I.A. की काट बनेगा पीएम मोदी का G.Y.A.N. फॉर्मूला?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/01/24
in राष्ट्रीय, समाचार
क्या I.N.D.I.A. की काट बनेगा पीएम मोदी का G.Y.A.N. फॉर्मूला?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल में सभी मोर्चों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव करते हुए नए प्रभारियों की नियुक्ति की थी. इन नवनियुक्त मोर्चा प्रभारियों ने शनिवार (7 जनवरी) को दिल्ली में सभी मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की.

बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के आधार पर बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशव्यापी अभियान चलाने का कार्यक्रम तैयार किया है.

इसी मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में हुई बैठक में यह तय किया गया था कि बीजेपी 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या सहित पूरे देश के मंदिरों में 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगी.

क्या है बीजेपी का प्लान?

22 जनवरी को पीएम मोदी की ओर से किए जाने वाले राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को देशभर में बूथ स्तर पर लाइव दिखाने की व्यवस्था की जाएगी और शाम को देश के हर घर में रामज्योति जलाकर देशभर में दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा. वहीं, 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भी अगले दो महीने तक देशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी है.

बीजेपी 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक राम मंदिर दर्शन को लेकर देशभर में बूथ स्तर तक एक अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत पार्टी देश भर से अयोध्या जाने वाले भक्तों की मदद करेगी और उनका स्वागत भी करेगी. पार्टी की तरफ से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे जो अपने-अपने बूथ से राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सहयोग करेंगे.

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का टारगेट

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी बीजेपी ने 10 प्रतिशत नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए पार्टी खासतौर पर गरीब, युवा, महिला और किसान पर ज्यादा फोकस करने जा रही है.

क्या है बीजेपी का ‘ज्ञान’ फॉर्मूला?

विपक्षी दलों की जाति जनगणना और ओबीसी आरक्षण की मांग को कुंद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यह कह रहे हैं कि उनके लिए देश में सबसे बड़ी चार ही जाति हैं – गरीब, युवा, महिलाएं और किसान और इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार पार्टी ने इन चारों वर्गों को लुभाने के लिए एक ‘ज्ञान’ अर्थात जी.वाई.ए.एन. फॉर्मूला तैयार किया है. बीजेपी के लिए इस ‘ज्ञान’ फॉर्मूले का अर्थ है – गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान ) और नारी ( महिला). पार्टी ने इन वर्गों को साधने के लिए कमेटी बना दी है और इन्हें सरकार और पार्टी दोनों ही स्तरों पर साधा जाएगा.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .