Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

चीन-पाकिस्तान से मिलकर क्या खिचड़ी पका रहे मोहम्मद यूनुस?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/12/24
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
चीन-पाकिस्तान से मिलकर क्या खिचड़ी पका रहे मोहम्मद यूनुस?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. बांग्लादेश अपने एयरफोर्स को ताकतवर और आधुनिक बनाने की कोशिशों में लगा है. इसके लिए वह चीन की तरफ देख रहा है. आईडीआरडब्ल्यू के मुताबिक, बांग्लादेश एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने कहा, “हम फाइटर जेट और हमलावर हेलीकॉप्टर हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश चीन के चेंगदू जे-10सी मल्टीरोल फाइटर जेट खरीद सकता है. इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ढाका की योजना पहले चरण में 16 जे-10सी लड़ाकू विमान खरीदने की है. यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं. वहीं, अल्पसंख्यकों विशेष तौर से हिंदुओं के खिलाफ भेदभाव और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं.

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद वहां मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बनी अंतरिम सरकार से यह उम्मीद की जा रही थी कि देश में हालात सही हो जाेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते गए. यहां कर कि कई मंदिरों को भी निशाना बनाया गया है, जिसके बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

एक्सपर्ट्स का मानना है चीन और पाकिस्तान से बढ़ती बांग्लादेश की नजदीकियां भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह भारत की सुरक्षा के लिए एक चुनौती है क्योंकि चीन और पाकिस्तान की कोशिश है कि नॉर्थ ईस्ट में दोबारा से अशांति पैदा हो जाए. बांग्लादेश में हालात काफी नाजुक हैं. बड़े पैमाने पर हिंदुओं के खिलाफ विरोध देखा जा रहा है. इसके पीछे अमेरिका की डीप स्टेट, चीन और पाकिस्तान की साजिश है.”

सहगल ने कहा, ‘बांग्लादेश को यह समझना चाहिए की चीन का सामान बहुत खराब होता है, हिंदुस्तान की दुश्मनी उसके लिए बहुत घातक होगी, उसे जब भी कोई समस्या होती है तो हिंदुस्तान पहला मददगार साबित होता है, चीन और पाकिस्तान की सीमा उससे बहुत दूर हैं, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था बड़े स्तर पर भारत पर निर्भर है. उसका सबसे बड़ा उद्योग टेक्सटाइल है जिसका कच्चा माल भारत से आता है. भारत उसको एनर्जी, गैज ऑयल सप्लाई करता है, इनमें अगर कटौती होती है तो बांग्लादेश अपने घुटने टेक देगा.’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .